{"_id":"5a75d0804f1c1b87268b7f3c","slug":"ravi-shastri-said-why-rahane-is-not-part-of-team-india-till","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रहाणे को लेकर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया- अब तक क्यों नहीं खिलाया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहाणे को लेकर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया- अब तक क्यों नहीं खिलाया था
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : File
आखिरकार टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने अजिंक्य रहाणे को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में न खिलाने पर सफाई दे ही दी। उन्होंने कहा कि रहाणे का फॉर्म प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में भी सही नहीं दिखाई दे रहा था। इसके अलावा 2017 में उनका बैटिंग औसत सिर्फ 30 का था।
वहीं, रोहित शर्मा का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि रोहित जबरदस्त फॉर्म में थे। वो टेस्ट में 200 के औसत से स्कोर कर रहे थे साथ ही वन-डे में 1200 रन कर चुके थे। हालांकि हमने रोहित से कहा था कि अब तक वो जो भी करके आए हैं वो मायने नहीं रखता है, तुम्हें यहां खुद को साबित करना होगा।
विज्ञापन
वहीं, रोहित शर्मा का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि रोहित जबरदस्त फॉर्म में थे। वो टेस्ट में 200 के औसत से स्कोर कर रहे थे साथ ही वन-डे में 1200 रन कर चुके थे। हालांकि हमने रोहित से कहा था कि अब तक वो जो भी करके आए हैं वो मायने नहीं रखता है, तुम्हें यहां खुद को साबित करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली और शास्त्री की जमकर हुई थी किरकिरी
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : File
टेस्ट सीरीज के दौरान जब केपटाउन टेस्ट और सेंचुरियन टेस्ट में राहणे की जगह पर रोहित को टीम में शामिल किया गया तो कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम चयन पर सवाल उठाए थे। सबका यही मानना था कि रहाणे का रिकॉर्ड विदेश पिचों में रोहित के मुकाबले मजबूत रहा है।
विज्ञापन
रोहित ने क्रिकेट पंडितो को किया सही साबित
रोहित शर्मा
- फोटो : File
दोनों टेस्ट के बाद रोहित का जो प्रदर्शन रहा उससे क्रिकेट पंडित सही साबित हुए। रोहित इन दोनों टेस्ट में अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने पहले टेस्ट में 21-21 और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 47 रन की पारी खेली। रोहित अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए।
रहाणे ने खुद को साबित किया
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : File
सीरीज जीत का सपना टूटने के बाद आखिरकार टीम मैनेजमेंट ने रोहित की जगह रहाणे को टीम में शामिल किया। इसका नतीजा यह रहा कि रहाणे से न सिर्फ रन बनाए बल्कि भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर 63 रन की अहम साझेदारी भी की। हालांकि वह पहली पारी में 9 रन बानकर आउट हुए लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने सबसे अधिक 48 रन बनाए।