फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri's new training style made an immediate impact on Team India's Performance

शास्त्री ने टीम इंडिया की कोचिंग में किया बड़ा बदलाव, गाले में दिखा असर

Mon, 31 Jul 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 31 Jul 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri's new training style made an immediate impact on Team India's Performance
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : twitter
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने टीम के साथ दूसरे कार्यकाल में खिलाड़ियों की तैयारी के स्टाइल में थोड़ा बदलाव किया है, हालांकि अभी यह शुरू ही हुआ है लेकिन इसका तुरंत प्रभाव देखा जा सकता है। शास्त्री ने जो कुछ अहम चीजें लागू की हैं, उसमें यह बात महत्वपूर्ण है कि कैसे बल्लेबाज अब मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिये तुरंत तैयार रहते हैं। बल्लेबाजी क्रम से इसका कुछ लेना देना नहीं है, बल्कि मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिये उतरने से पहले ‘वार्मिंग अप’ में नयापन लाया गया है। 
विज्ञापन


गाले में ही यह साफ हो गया जब शिखर धवन और अभिनव मुकुंद की भारतीय जोड़ी पहले टेस्ट में टीम के अन्य सदस्यों से पहले मैदान पर पहुंची। इसका मकसद यही था कि नेट पर पहुंचो और गेंद हिट करना शुरू करो क्योंकि भारत पहले बल्लेबाजी भी कर सकता है।  इस मैच में कोहली ने टास जीता और अच्छा वार्म अप करने वाले धवन ने पहली पारी में 168 गेंद में 190 रन बनाये। 
विज्ञापन


जब तक सलामी बल्लेबाज पवेलियन पहुंचे, चेतेश्वर पुजारा ने यह बदला हुआ अपना रूटिन पूरा कर लिया जबकि विराट कोहली नेट पर थे। यह निश्चित रूप से पिछली बार से अलग तरह का प्रयोग था और टीम का इसमें स्वागत किया गया। कोच शास्त्री ने यह नयी प्रक्रिया इसलिये शुरू की कि टीम को मैदान पर भी अपना नंबर एक का दर्जा दिखाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed