{"_id":"f40f35799df7275062991d95dc296efa","slug":"ravi-shastri-on-kuldeep-yadav-s-entry-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'चाइनामैन' गेंदबाज की एंट्री पर रवि शास्त्री का आया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'चाइनामैन' गेंदबाज की एंट्री पर रवि शास्त्री का आया बयान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Oct 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का कहना है कि सुरेश रैना का टेस्ट टीम में वापसी होनी चाहिए। रैना ने शनिवार को चैंपियंस लीग टी-20 फाइनल में शानदार शतक ठोक चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिलाई थी। शास्त्री इस समय टीम इंडिया के डायरेक्टर भी हैं।
मुंबई में मीडिया से रूबरू होते हुए शास्त्री ने कहा, "मैंने उसे खेलते हुए देखा है। मेरी माने तो उसकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी होनी चाहिए। वह उसके पास क्लास है। यहां तक कि जब मैं उसे नेट पर बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं और जब गेंद उसके बल्ले को हिट करती है तो उसकी टाइमिंग और गेंद से बल्ले को छूने की आवाज उसे अलग बनाता है।"
उत्तर प्रदेश के इस बल्लेबाज ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2012 में घरेलू सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ था। वह अब तक 17 टेस्ट, 196 वनडे और 44 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके हैं।

प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को जल्द मौका मिलना चाहिए
19 साल के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव की टीम इंडिया में मिली एंट्री के बारे में पूछे जाने पर कि वह बगैर घरेलू अनुभव के टीम में आए हैं तो इस पर शास्त्री ने कहा, "जब टैलेंट है और अगर आप समझते हैं कि कुलदीप एक खास खिलाड़ी है और अगर चयनकर्ताओं को उस पर विश्वास है तो हां, उसे टीम में आना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर उसका देखभाल सही तरीके से होता है और उसे सही मार्गदर्शन मिलता है तो वह एक से दो साल में मैच विजेता खिलाड़ी बनेगा। न केवल भारत में बल्कि विदेशी परिस्थितियों पर भी उसका उम्दा प्रदर्शन होगा। मैं इसको लेकर पूरी तरह तैयार हूं।"
उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई का चोटिल खिलाड़ी रोहित शर्मा वापसी करेगा और टीम प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि उनका टैलेंट जाया नहीं जाए। वह एक क्लास खिलाड़ी है और यह दुर्भाग्य है कि वह चोटिल है। भारत की जीत में उनकी पारी अहम होती है।