फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri given extension but axe may fall on Sanjay Bangar after World Cup 2019

विश्व कप में हार के बाद बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ पर गाज गिरना तय!

Fri, 12 Jul 2019 03:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Jul 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri given extension but axe may fall on Sanjay Bangar after World Cup 2019
रवि शास्त्री और संजय बांगर - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगी स्टाफ को करार खत्म होने के बावजूद 45 दिन का विस्तार मिलने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद बीसीसीआई सख्त रवैया अपनाने के मूड में है। सूत्रों की मानें तो एक अहम सदस्य की टीम से छुट्टी हो सकती है।

विज्ञापन


टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 18 रन से हार मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम और कोचिंग स्टाफ की काफी आलोचना की जा रही थी। हालांकि मुख्य कोच रवि शास्त्री और कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद 45 और दिन के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन इन सभी में एक कोच के प्रदर्शन पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


मीडिया सूत्रों की मानें तो बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की जगह सुनिश्चित नहीं है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक मुख्य धड़े का मानना है कि उन्हें अपना काम बेहतर तरीके से करना चाहिए था। बांगड़ सहायक कोच होने के साथ-साथ टीम के बल्लेबाजी कोच भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने पिछले डेढ़ साल में शानदार काम किया है, लेकिन बांगड़ के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता क्योंकि कई बार टीम की बल्लेबाजी जूझती दिखी है। नंबर-4 पायदान पर एक मजबूत बल्लेबाज को न चुन पाना भी बीसीसीआई को नागवार गुजरा है।

पिछले कुछ सीजन से यही स्थिति चली आ रही थी और बांगड़ इसका कोई समाधान निकाल पाने में असफल साबित हुए हैं। यहां तक कि बांगड़ ने नंबर चार के लिए चुने गए विजय शंकर को बिल्कुल फिट बताया था वो भी तब जबकि उसके अगले ही दिन वह चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। बीसीसीआई को यह बात भी खटक गई।


बोर्ड इस टूर्नामेंट में टीम मैनेजर सुनील सुब्रह्मण्यम की भूमिका को लेकर भी नाराज है। इसके अनुसार, सुनील का प्राथमिक काम अपने दोस्तों के लिए टिकट और पास का इंतजाम करने का ही रह गया था, जबकि उनकी मुख्य जिम्मेदारी उनके लिए प्राथमिकता में ही नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed