फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri give some batting tips to ms dhoni

जब रवि शास्त्री ने धोनी से कहा, ऐसे करते हैं बैटिंग

Fri, 20 Feb 2015 08:23 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
ravi shastri give some batting tips to ms dhoni

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से टीम इंडिया की ‘बल्ले-बल्ले’ हो रही है। बावजूद इसके कई खामियों की ओर टीम को अभी ध्यान देना बाकी है। इन्हीं में से एक है खुद कप्तान महेद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी फार्म।

विज्ञापन


ऐसे में हैरानी नहीं होनी चाहिए कि टीम के अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के कप्तान धोनी टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के साथ काफी विचार-विमर्श करते नजर आए।
विज्ञापन


दूर से देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे तिरछे बल्ले से ‘पुल शॉट’ लगाने को लेकर दोनों के बीच चर्चा हो रही है। नेट पर बल्लेबाजी के बाद धोनी ‘स्कवायर लेग एरिया’ में आए जहां डायरेक्टर शास्त्री कुर्सी जमाए बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों विचार-विमर्श में काफी तल्लीन दिखे। उसके बाद धोनी ने हवा में कुछ उस अंदाज में शॉट लगाए जैसा शायद आपसी बातचीत में तय हुआ हो।

चैंपियन ऑफ चैंपियंस रह चुके है शास्‍त्री

ravi shastri give some batting tips to ms dhoni

आस्ट्रेलियाई विकेटों पर रवि शास्त्री की महारथ के बारे में इसलिए सवाल नहीं उठाए जा सकते क्योंकि 1985 में बेंसन एंड हेजेज सीरीज के दौरान वह ‘मैन आफ द सीरीज’ या ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ चुने गए थे। इसके अलावा 1991-92 सीरीज में उन्होंने सिडनी में दोहरा शतक लगाया था।

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले दस अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबलों में केवल एक अर्द्धशतक (वेस्ट इंडीज के खिलाफ नाबाद 51)लगाया है। दो मैचों में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई और बाकी सात मैचों में वह केवल एक बार तीस के आंकड़े के पार पहुंच पाए।

स्पष्ट है कि या तो वह अच्छी गेंदों का शिकार हो गए या खराब शॉट चयन के कारण विकेट गंवा दिया। आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैचों में भी उन्होंने क्रमश: शून्य और दस रनों का स्कोर किया।

यह तो स्वभाविक है कि तैंतीस साल की उम्र में किसी क्रिकेटर के लिए तेजी से शॉट नहीं लगा पाना मुश्किल है। ऐसे में धोनी ‘रिफलैक्सिस’ कुछ धीमे पड़ जाते हैं लेकिन धोनी अपनी दिक्कत को पहचान रहे हैं और इस पर काबू पाने के लिए गंभीर भी नजर आ रहे हैं।

नेट पर भी उन्होंने धवल कुलकर्णी, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर की ‘शार्ट ऑफ लेंथ’ गेंदों पर पुल शॉट खेलने का अच्छा प्रयास किया। वैसे भी टीम को कप्तान कूल के साथ बल्लेबाज धोनी की भी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed