ड्रेसिंग रूम से सामने आया पहला VIDEO, जीत के बाद टीम में जोश भरते दिखे रवि शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पटकने के बाद दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है। पहले टेस्ट में 36 रन पर सिमटने के बाद ब्रिस्बेन टेस्ट में टीम इंडिया की जीत और सीरीज पर कब्जा किसी सपने से कम नहीं है। कप्तान कोहली और कई दिग्गज खिलाड़ियों के बगैर युवा तुर्क ने जो जज्बा दिखाया, कोच शास्त्री भी उसके मुरीद हो गए। सीरीज जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में वह खिलाड़ियों में जोश भरते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
WATCH - Exclusive: Head Coach @RaviShastriOfc delivers a dressing room speech at Gabba.
विज्ञापन
A special series win in Australia calls for a special speech from the Head Coach. Do not miss!
Full 📽️📽️https://t.co/kSk2mbp309 #TeamIndia pic.twitter.com/Ga5AaMvkimविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) January 19, 2021
BCCI ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई डॉट टीवी पर अपलोड हुए 4 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत जीत के बाद खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरों से होती है। गले-मिलते एक दूसरे को प्रोत्साहित करते ये जांबाज हाथों में तिरंग थामे गाबा के चक्कर लगाते हैं। ट्रॉफी उठाए कप्तान रहाणे के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट गदगद कर देती है। फिर 29वें सेकेंड से कोच शास्त्री टीम का मनोबल बढ़ाते हैं। शास्त्री कहते हैं 36 रन पर आउट होने के बाद यह अवास्तविक सा लगता है। यह जीत रातों-रात नहीं आई है, इस जज्बे के लिए हमने एक लंबा समय तय किया है। इस लम्हे का भरपूर आनंद लो, इसे ऐसे ही मत जाने दो। शास्त्री ने शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत और कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की दिलखोल तारीफ की। इस दौरान पूरा ड्रेसिंग रूम तालियों और सीटियों से गूंजता रहा।
नटराजन, सुंदर और शार्दुल ठाकुर का भी बढ़ाया मनोबल
शास्त्री ने ऐतिहासिक श्रृंखला जीत में वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन जैसे नए खिलाडियों के योगदान की सराहना की। वाशिंगटन सुंदर नेट गेंदबाज के तौर पर आए थे, नटराजन नेट गेंदबाज थे, लेकिन उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। सुंदर ने ऐसी बल्लेबाजी की जैसे कि उन्होंने पहले ही 20 टेस्ट खेल लिए हो। शार्दुल के साथ भी ऐसा ही है।' शास्त्री फिजियो की भी तारीफ करना नहीं भूले। पूरे दौरे में जिस तरह से खिलाड़ी चोटिल हो रहे थे, उसके मद्देनजर टीम के इस सपोर्ट स्टाफ का काम काफी बढ़ गया था।