{"_id":"5f9b65d78ebc3e5fac5ab63e","slug":"ravi-shastri-appealed-to-suryakumar-to-remain-strong-and-maintain-restraint","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री ने किया 'सूर्य नमस्कार', कहा- मजबूत रहें और संयम बनाए रखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शास्त्री ने किया 'सूर्य नमस्कार', कहा- मजबूत रहें और संयम बनाए रखें
Fri, 30 Oct 2020 06:37 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
रवि शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रशिक्षक रवि शास्त्री ने कहा है कि सूर्यकुमार से अपील की है कि वह मजबूत बने रहें और संयम बनाए रखें। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्य को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सीमित ओवरों की टीम में शामिल नहीं किया गया है। मैच के बाद दुबई में मौजूद शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘सूर्य नमस्कार, मजबूत रहें और संयम बनाए रखें।’
विज्ञापन
सहवाग ने कहा, बंदे में है दम
मैच के बाद सूर्य कुमार ने अपना हेलमेट निकाला और ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसमें भरोसा बनाए रखें वह जीत दिला देंगे। दिग्गज सचिन और पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सहित कई क्रिकेटरों को उम्मीद है कि सूर्य जल्द टीम इंडिया में जगह बना लेंगे।
विज्ञापन
‘बंदे में है दम, जल्द नंबर आएगा। कोई संदेह नहीं।’-वीरेंद्र सहवाग
‘क्या पारी खेली सूर्य ने। समझ नहीं आता कि टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए वे और क्या कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं आप जल्द टीम इंडिया की जर्सी में ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे।’-के. श्रीकांत, पूर्व मुख्य चयनकर्ता
विज्ञापन
मुंबई पलटन के लिए महत्वपूर्ण जीत। बेहतरीन पारी खेली सूर्य ने। धैर्यपूर्ण एवं सुद़ढ़। -सचिन तेंदुलकर
सूर्य की एक और स्तरीय पारी। उम्मीद है चयनकर्ता इसे देख रहे होंगे। -हरभजन सिंह