फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri and support staff may leave for India on 15th September BCCI official hints

वापसी: रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ 15 सितंबर को हो सकते हैं भारत रवाना, बीसीसीआई अधिकारी ने दिए संकेत

Mon, 13 Sep 2021 12:36 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 13 Sep 2021 12:36 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि कोरोना संक्रमित रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ 15 सितंबर को भारत के लिए रवाना हो सकते हैं। कोरोना संक्रमित शास्त्री फिलहाल क्वारंटीन हैं। वह ओवल टेस्ट के दौरान कोविड-19 की जद में आ गए थे। 

विज्ञापन
Ravi Shastri and support staff may leave for India on 15th September BCCI official hints
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के अलावा सपोर्ट स्टाफ के उनके साथी भरत अरुण और आर श्रीधर के बुधवार को भारत रवाना होने की उम्मीद है, बशर्ते इससे पहले उनकी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ जाए। शास्त्री ओवल में चौथे टेस्ट से पहले कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद से वह चार सितंबर से एकांतवास में हैं। उनका अरुण और श्रीधर के साथ 10 दिन का एकांतवास सोमवार को खत्म होगा।  फिर उनके आईपीएल के बाद दुबई में कड़े ‘बायो-बबल’ से जुड़ने की उम्मीद है, जब भारतीय टीम टी20 विश्व कप अभियान के लिए एकत्रित होगी। 

विज्ञापन


19 सितंबर से आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण खेला जाएगा और 17 अक्तूबर से टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। इस बीच भारतीय दल के अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्य सोमवार दोपहर को कमर्शियल फ्लाइट से दुबई से होते हुए भारत पहुंचेंगे। आठ सितंबर को पॉजिटिव आने वाले जूनियर फिजियो योगेश परमार कुछ और दिन क्वारंटीन में रहेंगे और पूरा होने पर ही स्वदेश रवाना होंगे।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, रवि, श्रीधर और अरुण को कोई समस्या नहीं है और उन्हें कोई ज्यादा लक्षण नहीं है। वे सोमवार को अपना आरटी-पीसीआर परीक्षण कराएंगे और अगर सब ठीक रहता है तो वे रवानगी की पूर्व निर्धारित तारीख पर रवाना हो सकते हैं जो 15 सितंबर है। अंतिम फैसला चिकित्सीय टीम द्वारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed