फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi Shasti Says current Indian team can do things that no other Indian team has done before

शास्त्री ने दिया गांगुली को जवाब, कहा- ये है भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन टीम 

Tue, 01 Aug 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 01 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
ravi Shasti Says current Indian team can do things that no other Indian team has done before
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले दिनों बयान देकर कहा था कि विराट कोहली का कप्तान के रूप में अभी तक टेस्ट नहीं हुआ है और उनका असली टेस्ट आने वाले समय में होगा। मेरे और फैंस तथा विराट कोहली के खुद के लिए टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन होना चाहिए। उनका असली टेस्ट वही होगा।'
विज्ञापन


इसके जवाब में टीम के नवनियुक्त कोट रवि शास्त्री ने बयान दिया है कि ये भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम है। हांलाकि शास्त्री ने किसी का भी नाम लिए बगैर अपनी बात रखी। शास्त्री ने कहा, इस टीम ने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले श्रीलंका दौरे से लेकर अब तक वो ज्यादा अनुभवी हो गए हैं। ये टीम वो कारनाम कर चुकी है जो टीम इंडिया के बड़े बड़े दिग्गज और बड़ी टीमें अपने क्रिकेट करियर में नहीं कर सकीं। 
विज्ञापन


उदाहरण के लिए सीरीज में जीत लोग अपने 20 साल के करियर में नहीं हासिल कर सके। इन 20 सालों में कई बड़े खिलाड़ी टीम में थे। वो कई बार श्रीलंका आए लेकिन कभी सीरीज नहीं जीत सके। लेकिन इन्होंने वो कर दिखाया जो बहुस सी टीमें पिछले 20 साल में नहीं कर सकीं। ये टीम लगातार वो कारनामे कर रही है जो दूसरी टीमें नहीं कर सकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया दौरे को भूल जाइए। जब आप दक्षिण अफ्रीकी, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का नाम लेते हैं। यहां की मुश्किल चुनौती हमारे सामने है। मैं इसे एक मौके के रूप में देख रहा हूं। मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि जो काम ये टीम कर सकती है जो संभवतः और कोई भारतीय टीम नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed