नौकरी की तलाश में भारतीय क्रिकेटर अश्विन, सोशल मीडिया पर दी अजीबो-गरीब जानकारी
मौजूदा दौर के बेहतरीन स्पिनर्स में से एक रविचंद्रन अश्विन अपनी फिरकी के साथ-साथ चुटीले स्वभाव के लिए भी पहचाने जाते हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के वरिष्ठ सदस्यों में से एक अश्विन ने सोशल मीडिया पर अपना CV शेयर किया है। जो आमतौर पर लोग नौकरी तलाशते वक्त बनाते हैं।
लोग मुझे प्यार से बॉलर बुलाते हैं..ये लिखते हुए अश्विन ने अपना परिचय दिया और वह इतने में ही नहीं माने अश्विन ने लिखा कि, 'मुझे देखकर लेडीज सिंग...देखो जा रहा चेन्नई का सुपर किंग।'
आर. अश्विन का CV
नाम: रविचंद्रन अश्विन
निकनेम: लोग मुझे प्यार से बॉलर बुलाते हैं
डिस्क्रिप्शन: मुझे देखकर लेडीज सिंग..देख जा रहा है चेन्नई का सुपर किंग'
प्रतिभा: बॉलिंग और दाढ़ी पर ब्रेक लगाना
विरोधियों को पवेलियन भेजना
हॉबी: साल 2010 से लोगों को बाहर कर रहा हूं, कैरम खेलना, समझे?
दिलचस्पी: विकेट का गेम खेलना
स्पिनिंग हार्ट
रिकॉर्ड तोड़ना
A post shared by Ravichandran Ashwin (@rashwin99) on