फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rashid Khan undergoes back Surgery after ODI WC 2023 will not play in big bass league Shared photo

Rashid Khan Surgery: विश्व कप के दौरान चोटिल थे राशिद खान, इंग्लैंड के डॉक्टर से कराई सर्जरी; शेयर की फोटो

Fri, 24 Nov 2023 09:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 09:29 PM IST
सार

तस्वीर में राशिद बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना हाथ उठाकर अंगूठा दिखाया है। इसका मतलब है कि उनका ऑपरेशन सफल रहा है।

विज्ञापन
Rashid Khan undergoes back Surgery after ODI WC 2023 will not play in big bass league Shared photo
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान के लेग स्पिन राशिद खान ने अपनी पीठ की सर्जरी कराई है। उन्होंने इंग्लैंड में सर्जरी कराने के बाद अपनी फोटो भी शेयर की है। इस तस्वीर में राशिद बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना हाथ उठाकर अंगूठा दिखाया है। इसका मतलब है कि उनका ऑपरेशन सफल रहा है। राशिद ने सर्जरी के सफल होने की जानकारी देते हुए सभी फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद कहा है। 
विज्ञापन


राशिद खान ने लिखा "सर्जरी सफल हुई, अब रिकवरी की राह पर हूं। दोबारा मैदान पर उतरने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" राशिद के साथी मुजीब उर रहमान ने भी उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ऊपर वाला जल्द से जल्द आपको ठीक करे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे विश्व कप के बाद ही राशिद की सर्जरी की जानकारी सामने आई थी। उसी समय राशिद ने बताया था कि उन्हें छोटी सी सर्जरी करानी होगी। इस वजह से वह बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएंगे। विश्व कप के दौरान भी राशिद की पीठ में समस्या थी। हालांकि, यह बड़ी समस्या नहीं थी। इसी वजह से राशिद इस चोट के साथ खेलते रहे और अच्छा प्रदर्शन करने में भी सफल रहे। 


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद की सर्जरी की जानकारी देते हुए बताया कि इंग्लैंड के जाने-माने सर्जन जेम्स अलीबोने ने राशिद की पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी की है। वह जल्द रिकवर होंगे। हालांकि, बिग बैश के आगामी सीजन में वह नहीं खेलेंगे। 

राशिद खान अगले साल भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीमें आपस में कोई टी20 सीरीज खेलेंगी। इससे पहले ये दोनों टीमें सिर्फ एसीसी या आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे खिलाफ वनडे या टी20 मैच खेले हैं। हालांकि, भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच हुआ था। यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच भी था। भारत ने यह मैच पारी के अंतर से जीता था। अफगान टीम अब तक भारत से कोई मैच नहीं जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed