फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rashid khan power pack performance helps afghanistan registers easy win against bangladesh

राशिद खान की फिरकी का चला जादू, अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 सीरीज बांग्लादेश को बड़े अंतर से दी मात

Wed, 06 Jun 2018 12:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
rashid khan power pack performance helps afghanistan registers easy win against bangladesh
rashid khan

राशिद खान (4 विकेट) और समीउल्लाह शेनवारी (49) व मोहम्मद नबी (31* रन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट के बड़े अंतर से मात दी। देहरादून में मंगलवार को बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राशिद खान को चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लेने के लिए मैच ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


अब दोनों देशों के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच गुरुवार को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि अफगानिस्तान ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को 45 रन से हराया था।
विज्ञापन


बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जदरान ने बांग्लादेश की शुरुआत बिगाड़ते हुए लिटन दास (1) को डगआउट भेजा। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने फिर यहां से छोटी-छोटी साझेदारियां जरूर की, लेकिन उसकी रनगति ज्यादा नहीं बढ़ी। बांग्लादेश की टीम 15 ओवर में 100 रन बना चुकी थी और उसके सिर्फ चार विकेट गिरे थे। उम्मीद की जा रही थी बांग्लादेश विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब होगी, लेकिन राशिद की फिरकी ने बाजी पलट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद ने ऐसे पलट दी बाजी

rashid khan power pack performance helps afghanistan registers easy win against bangladesh
rashid khan - फोटो : amar ujala

लेग स्पिनर ने पारी के 16वें ओवर में तीन विकेट झटककर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (3) चौथी गेंद पर तमीम इकबाल (43) और पांचवी गेंद पद मोसद्देक हुसैन को अपना शिकार बनाया। हुसैन खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश के आठ विकेट 108 रन के स्कोर पर लौट चुके थे। अबु हैदर (21* रन) ने फिर अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने चार जबकि मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए। शापूर जदरान और करीम जनत को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को मोहम्मद शहजाद (24) और उस्मान घानी (21) ने 38 रन की साझेदारी करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। अबु हैदर ने शहजाद को LBW करके बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। स्कोर में 19 रन का इजाफा हुआ ही था कि रुबल हुसैन ने घानी को सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराया। 

शेनवारी और मोहम्मद नबी ने बांग्लादेश को रूलाया

फिर समीउल्लाह शेनवारी (49) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कप्तान असगर स्तानिकजाई (4) के साथ 22 रन जोड़े। मोसद्देक हुसैन ने असगर को स्टंपिंग कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। फिर हुसैन ने शेनवारी को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और क्लीन बोल्ड करके अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। यहां से मोहम्मद नबी ने अकेले मोर्चा संभाला और 7 गेंदें शेष रहते अफगानिस्तान की जीत पर मुहर लगा दी। नबी ने सिर्फ 15 गेंदों में तीन चौके व दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed