{"_id":"667cca42d1dfa50573018b23","slug":"rashid-khan-fined-for-throwing-the-bat-in-the-match-against-bangladesh-icc-took-action-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rashid Khan: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बल्ला फेंकने के लिए राशिद खान पर लगा जुर्माना, आईसीसी ने की कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rashid Khan: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बल्ला फेंकने के लिए राशिद खान पर लगा जुर्माना, आईसीसी ने की कार्रवाई
Thu, 27 Jun 2024 07:41 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:41 AM IST
सार
यह घटना अफगानिस्तान की पारी के अंतिम ओवर में घटी, जब जनत के दूसरा रन लेने से मना करने के बाद राशिद अपना आपा खो बैठे और उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला पटक दिया था।
विज्ञापन
राशिद खान
- फोटो : ICC
विस्तार
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान पर बांग्लादेश के खिलाफ मैच में आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का आरोप लगा है। स्टार स्पिनर पर पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर उनके साथी करीम जनत द्वारा दूसरा रन लेने से इनकार करने के बाद बल्ला जमीन पर पटकने के लिए दंडित किया गया है।
यह घटना अफगानिस्तान की पारी के अंतिम ओवर में घटी, जब जनत के दूसरा रन लेने से मना करने के बाद राशिद अपना आपा खो बैठे। आईसीसी ने कहा, "राशिद को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण का कोई अन्य सामान) फेंकने से संबंधित है।"
इस मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को आठ रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आईसीसी ने आगे कहा, "इसके अलावा राशिद के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, यह 24 महीने में उनका पहला अपराध था।" राशिद ने आईसीसी मैच रैफरी के एमिरेट्स पैनल के रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंध स्वीकार लिया है।