फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rashid khan become youngest captain ever in international cricket

राशिद खान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Tue, 27 Feb 2018 08:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
rashid khan become youngest captain ever in international cricket
राशिद खान - फोटो : File
अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान के सितारे इस दिनों बुलंदी पर हैं। पहले आईसीसी वन-डे और टी20 रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज और फिर अब सबसे कम उम्र में अफगानिस्तान के कप्तान बनाए गए। इस घोषणा के साथ उनके नाम सबसे कम उम्र में कप्तान बनाए जाने का कीर्तिमान हो गया। 
विज्ञापन


राशिद को मौजूदा अफगान कप्तान असगर स्तनिकजई की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही वह अब दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन चुके हैं। उनसे पहले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड बरमूडा के रोडनी ट्रॉट के नाम था, उन्हें 20 साल 332 दिन की उम्र में कप्तान नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान के मौजूद कप्तान असगर स्तनिकजई फिलहाल जिम्बाब्वे में अपने अपेंडिक्स की सर्जरी करवा रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में टीम के उपकप्तान राशिद खान अब मैदान पर टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान को आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर में 27 फरवरी को वेस्टइंडीड और 1 मार्च को नीदरलैंड के साथ हरारे में अभ्यास मैच खेलना है। 4 मार्च को इसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इस मैच में टीम की कप्तान राशिद खान करते हुए दिखाए देंगे। 
 

सबसे कम उम्र में राशिद खान बने नंबर 1 बॉलर

rashid khan become youngest captain ever in international cricket
राशिद खान
कप्तान के अलावा राशिद आईसीसी रैंकिंग में सबसे कम उम्र में नंबर वन बनने वाले पहले गेंदबाज बनने का कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। वह 19 साल और 152 दिनों की उम्र में वन-डे रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बने थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के गेंदबाज सकलेन मुश्ताक के नाम था। सकलैन 21 साल और 13 दिन की उम्र में विश्व के नंबर 1 गेंदबाज बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed