{"_id":"13a33630-273c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranji-update-up-beat-delhi-by-6-wicket","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफीः यूपी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफीः यूपी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
गाजियाबाद/ मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटिल अंगुली और दिल्ली को हार से निकालने की जिम्मेदारी, कप्तान वीरेंद्र सहवाग के सामने वाकई जटिल परिस्थितियां थीं। लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने नेहरू स्टेडियम में सोमवार की सुबह पारी को आगे बढ़ाया। लगा दिल्ली की नैय्या को पार ले जाएंगे। शतक पूरा करने के बाद एक गलत स्ट्रोक ने उनकी पारी का अंत किया। उनकी झल्लाहट साफ झलकी। 107 रनों की उनकी पारी बेकार गई। यूपी ने 155 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए रणजी ट्राफी के पहले मैच में छह अंक हासिल किए।
विज्ञापन
रविवार को सधी शुरूआत करने वाले सहवाग ने आज ताबड़तोड़ शुरूआत की। हालांकि उनके साथ खड़े मिथुन मिन्हास (65) और सुमित नरवाल (0) के विकेट जल्द ही गिर गए। उन्होंने अपना पचासा 75 गेंदों में 10 चौकों की मदद से पूरा किया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो रन दौड़कर लिए बाकी सात चौके लगाए।
विज्ञापन
70 के निजी स्कोर पर रैना ने इम्तियाज की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपना शतक 19 चौकों की मदद से 157 गेंदों में पूरा किया। लेकिन दूसरी नई गेंद ने कमाल दिखाया। पहले सांगवान 21 रनों पर इम्तियाज का शिकार बने। इसके बाद इशांत एक पर आउट हुए।
विज्ञापन
सहवाग ने भी यहां अपना धैर्य खो दिया। इम्तियाज की उठती हुई गेंद को हुक करने केचक्कर में वह मिड ऑन पर प्रवीण कुमार को कैच दे बैठे। उन्होंने 107 रनों की पारी खेली। दिल्ली की पारी 322 रनों पर सिमट गई। इम्तियाज ने 112 रनों पर चार व भुवनेश्वर कुमार ने 94 रनों पर चार विकेट लिए। यूपी को 50 ओवरों में 155 रनों का लक्ष्य मिला।
मुकुल डागर व तन्मय श्रीवास्तव ने सधी शुरूआत दी। मुकुल 54 के योग पर 37 रन बनाकर मिथुन मिन्हास का शिकार बने। टेस्ट टीम से बाहर होने की घोषणा के बाद ही कप्तान सुरेश रैना जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए ऊपर के क्रम में उतरे। लेकिन तन्मय 26 रनों पर रन आउट हो गए। 117 के योग पर रैना भी 37 रन की पारी खेल इशंात शर्मा का शिकार बने। यहां परविंदर सिंह ने बहुमूल्य 19 रन बनाए। उनकेआउट होने के बाद आरिश आलम (15 नाबाद) व अली मुर्तजा (14 नाबाद) ने यूपी को जीत दिलाई। मुकल डागर व इम्तियाज अहमद संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच बने।
यूपी की जीत पर कप्तान रैना गायब
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह को देश के स्टार खिलाड़ियों ने तमाशा बना दिया। यूपी ने दिल्ली जैसी टीम को शिकस्त दी। लेकिन आज ही टेस्ट टीम से बाहर किए गए कप्तान सुरेश रैना ने इस समारोह में आने की कोई जरूरत नहीं समझी। वह मैच खत्म होते ही वापस निकल गए। सिर्फ रैना ही नहीं दिल्ली के स्टार खिलाड़ी वीरेद्र सहवाग, गौतम गंभीर पवेलियन में मौजूद रहे। लेकिन समारोह में नहीं आए। जबकि विराट कोहली अपने जन्म दिन वाले दिन मैच खत्म होते ही निकल गए।