फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji update shikhar batting won delhi

रणजी अपडेट: शिखर की कप्तानी पारी ने दिल्ली को जिताया

Wed, 19 Dec 2012 12:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 19 Dec 2012 12:05 AM IST
विज्ञापन
ranji update shikhar batting won delhi

दिल्ली को जिस वक्त अपने कप्तान से एक महत्वपूर्ण पारी की जरूरत थी, ठीक उस समय शिखर धवन ने फार्म में वापसी करते हुए न सिर्फ शतक (नाबाद 116) ठोका बल्कि अपनी टीम को हर हाल में चाहने वाली जीत भी दिलाई। महाराष्ट्र पर सात विकेटों से जीत दर्ज कर दिल्ली ने रणजी ट्राफी के नॉक आउट में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

विज्ञापन


मंगलवार को रोशनआरा ग्राउंड पर दिल्ली को 90 ओवरों में 270 रनों की जरूरत थी। लेकिन तीसरे ही ओवर में उन्मुक्त चंद को श्रीकांत मुंडे ने दो के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। यहां मोहित शर्मा ने अपने कप्तान का साथ दिया। शिखर जहां संभलकर खेले, वहीं मोहित स्कोर करते रहे। लेकिन 99 के कुल योग पर मोहित 51 रनों की पारी खेल समद फल्लाह का शिकार बने। लेकिन अनुभवी मिथुन के आते ही मैच की तस्वीर साफ हो गई।
विज्ञापन


यूपी और हरियाणा के बीच मैच ड्रा

एकलव्य द्विवेदी के शतक और परविंदर सिंह के पचासे के बावजूद उत्तर प्रदेश को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में हरियाणा के खिलाफ ड्रा से संतोष करना पड़ा। पहली पारी की बढ़त के आधार पर हरियाणा ने तीन अंक हासिल किए जबकि यूपी को सिर्फ एक अंक हासिल हुआ। पहली पारी में 49 रन से पिछड़ी यूपी ने मैच के आखिरी दिन दूसरी पारी चार विकेट पर 217 रन से आगे बढ़ाई और 348 रन बनाए। एकलव्य द्विवेदी ने 193 गेंद में 15 चौकों के साथ 121 और परविंदर सिंह ने 166 गेंद में आठ चौकों के साथ 64 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेेट के लिए 146 रन जोड़े। हरियाणा के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट चटकाए। जवाब में हरियाणा ने तीन विकेट पर 106 रन बनाकर मैच ड्रा की ओर मोड़ दिया। ओपनर नितिन सैनी ने 113 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के के साथ 68 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवी पर भारी पड़ी बुंदेला की पारी

रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘ए’ मुकाबले में कप्तान देवेंद्र बुंदेला के नाबाद शतक से मध्य प्रदेश ने पंजाब को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब को मध्य प्रदेश के पहली पारी बनाए 323 रन के जवाब में सिर्फ 148 रन पर सिमटने का खामियाजा भुगताना पड़ा। हालांकि फालोऑन खेलने उतरी पंजाब ने संभलते हुए दूसरी पारी में 364 रन ठोके। युवराज सिंह (131) और ओपनर जीवनजोत सिंह (103) ने शानदार शतक लगाए। लेकिन पहली पारी में 175 रन की बढ़त ने मध्य प्रदेश का काम आसान कर दिया जिसे जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य मिला। मध्य प्रदेश ने सिर्फ आठ रन पर दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन ओपनर जलज सक्सेना (72) और कप्तान देवेंद्र बुंदेला (100) ने नाबाद पारियां खेलकर पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 185 रन जोड़े।

गोवा-हिमाचल मैच ड्रा
गोवा और हिमाचल प्रदेश के बीच ग्रुप ‘सी’ मैच ड्रा समाप्त हुआ। पहली पारी की बढ़त के आधार पर गोवा को तीन अंक मिले। पहली पारी में हिमाचल ने 338 रन बनाए थे जबकि गोवा ने 347 रन बनाकर सिर्फ नौ रन की बढ़त हासिल की थी। मैच के आखिरी दिन हिमाचल ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 237 रन बनाए।

सर्विसेज ने जेएंडके को हराया
सर्विसेज ने ग्रुप ‘सी’ मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर को पांच विकेट से हराया। सर्विसेज को जीत के लिए 134 रन का मामूली लक्ष्य मिला जो उसने पांच खोकर हासिल कर लिया। यशपाल सिंह ने 61 रन की पारी खेली।


रेलवे ने किया चैंपियन राजस्थान को होड़ से बाहर
रेलवे ने गत चैंपियन राजस्थान को ग्रुप ‘ए’ मैच में पारी और 12 रन से करारी शिकस्त देकर नॉकआउट राउंड में पहुंचने की होड़ से बाहर कर दिया। पहली पारी में रेलवे के 405 रन के जवाब में 135 रन पर सिमट गई राजस्थान को फालोऑन खेलना पड़ा। लेकिन स्पिनर करन शर्मा की फिरकी के आगे राजस्थान की दूसरी पारी सिर्फ 258 रन पर पेवेलियन लौट गई। राजस्थान ने आखिरी आठ विकेट 73 रन जोड़कर गंवा दिए। करन शर्मा ने 33 ओवर में 97 रन देकर आठ विकेट चटकाकर कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।  


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed