{"_id":"659ada574ca64e2c740f44ab","slug":"ranji-trophy-uttar-pradesh-captain-aryan-juyal-hits-century-against-kerala-puducherry-vs-delhi-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: केरल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कप्तान ने लगाया शतक, पुडुचेरी ने दिल्ली पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: केरल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कप्तान ने लगाया शतक, पुडुचेरी ने दिल्ली पर कसा शिकंजा
Sun, 07 Jan 2024 10:37 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:37 PM IST
सार
सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17वां दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने यह दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में झारखंड के खिलाफ लगाया। पुजारा अपने शनिवार के स्कोर 157 से आगे खेलने उतरे और लंच के समय 200 का स्कोर पार कर लिया। वह 243 रन पर नाबाद रहे।
विज्ञापन
आर्यन जुयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तेज गेंदबाज अंकित राजपूत (5/64) की मदद से उत्तर प्रदेश ने रविवार को रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ पहली पारी में 59 रन की बढ़त हासिल की। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 302 रन बनाए थे। जवाब में केरल 243 रन पर ढेर हो गया। विष्णु विनोद ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। स्पिनर कुलदीप यादव (3/68) ने भी विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर उत्तर प्रदेश ने एक विकेट पर 219 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 278 रन की हो गई।
कप्तान आर्यन जुयाल 115 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 186 गेंदों की पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। उनका साथ प्रियम गर्ग (नाबाद 49) निभा रहे हैं। प्रियम ने 105 गेंदों में पांच चौके जड़े।
दिल्ली के पास मामूली बढ़त
दूसरी ओर, तेज गेंदबाज एबिन मैथ्यू (4/30) की शानदार गेंदबाजी की मदद से पुडुचेरी की टीम रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में दिल्ली के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गई। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते दिल्ली पहली पारी में 148 रन ही बना पाई थी। जवाब में पुडुचेरी की टीम ने 244 रन बनाकर पहली पारी में 96 रन की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय दिल्ली ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 126 रन बनाए। उसकी दूसरी पारी में कुल बढ़त 30 रन की हो गई है।
विज्ञापन
हर्ष त्यागी 13 और ईशांत शर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दिल्ली की आधी टीम 81 रन पर ही पवेलियन लौट गई। कप्तान यश ढुल (23) और विकेटकीपर बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा (24) ही पुडुचेरी के गेंदबाजों का कुछ देर तक सामना कर पाए। मैथ्यू के अलावा सौरभ यादव (2/43) और गौरव यादव (2/39) ने भी विकेट चटकाए।
पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक
सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17वां दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने यह दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में झारखंड के खिलाफ लगाया। पुजारा अपने शनिवार के स्कोर 157 से आगे खेलने उतरे और लंच के समय 200 का स्कोर पार कर लिया। वह 243 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 356 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके लगाए। सौराष्ट्र ने पहली पारी चार विकेट पर 578 रन पर घोषित की और 436 रन की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर झारखंड ने दो विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।
पुजारा (17 दोहरे शतक) विश्व में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने वालों में इंग्लैंड के हरबर्ट सटक्लिफ (17 दोहरे शतक) और मार्क रामप्रकाश (17 दोहरे शतक) की बराबरी की। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन (37 दोहरे शतक), इंग्लैंड के वैली हामंड (36 दोहरे शतक) और (पैट्सी हेंड्रेन 22 दोहरे शतक) आगे हैं। पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में आठवां दोहरा शतक लगाया और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक दोहरे शतक के मामले में पारस डोगरा (नौ) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तीन तीहरे शतक भी जड़े हैं।