फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy uttar pradesh and karnataka will fight

यूपी और कर्नाटक में 'रण' आज से

Fri, 16 Nov 2012 10:44 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Fri, 16 Nov 2012 10:44 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy uttar pradesh and karnataka will fight

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच शनिवार से भामाशाह मैदान पर शुरू हो रहे रणजी मैच में अंकों की जंग देखने को मिलेगी। युवा गेंदबाजों के दम पर दोनों टीमें एक-दूसरे से लीड लेकर अपना रिपोर्ट कार्ड बेहतर करने की कोशिश करेंगी। मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों ने नेट पर जमकर पसीना बहाया।

विज्ञापन


आरपी सिंह के बाद प्रवीण कुमार के भी चोटिल होने से यूपी का तेज गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा कमजोर हुआ है। वहीं मुकुल डागर, मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला के फार्म होने से बल्लेबाजी मजबूत है। प्रवीण और आरपी की गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाज सुदीप त्यागी, भुवनेश्वर कुमार और अंकित राजपूत के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।
विज्ञापन


गेंदबाजी क्रम को लेकर कर्नाटक की भी स्थिति कमोबेश यूपी जैसी ही है। कर्नाटक के दो घातक गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार चोट के कारण नहीं खेल रहे है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी एचएल सरत पर टिकी है। तमिलनाडु के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर गणेश सतीश ने भी लय पा ली है, जिससे कर्नाटक को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित का डेब्यू आज
हाल ही में मेरठ में कर्नल सीके नायूड मैच में यूपी की ओर से खेलने वाले अंकित राजपूत शनिवार को रणजी मैच में डेब्यू करेंगे। अंकित ने सीके नायडू में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।

कानितकर की जगह विनीत को राजस्थान की कमान
राजस्थान क्रिकेट एकादश के कप्तान रिषीकेश कानितकर के चोटिल होने से शनिवार से शुरू हो रहे मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में विनीत सक्सेना टीम का नेतृत्व संभालेंगे। गत विजेता राजस्थान के कप्तान अभ्यास मैच के दौरान घायल हो गए, जिन्हें चिकित्सकों ने करीब दस दिनों तक आराम की सलाह दी है।


टीम में उनके स्थान पर पुनीत यादव को शामिल किया गया है। अपने नेतृत्व में राजस्थान को दो बार रणजी ट्रॉफी विजेता बनाने वाले रिषीकेश कानितकर का इस मैच से बाहर होना राजस्थान के लिए बड़ा झटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed