फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Semifinal: Yashasvi's century helped Mumbai's innings, scored 260 runs for five wickets, Yash and Karan took 2-2 wickets

Ranji Trophy Semifinal: यशस्वी के शतक से संभली मुंबई की पारी, पांच विकेट पर बनाए 260 रन, यश और करन ने झटके 2-2 विकेट

Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
सार

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला यूपी के लिए सही साबित हुआ, जब यश (2/35) ने पहले ओवर में कप्तान पृथ्वी को बिना खाता खोले कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

विज्ञापन
Ranji Trophy Semifinal: Yashasvi's century helped Mumbai's innings, scored 260 runs for five wickets, Yash and Karan took 2-2 wickets
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में 41 बार की चैंपियन मुंबई के शीर्ष क्रम के फेल होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़कर यूपी के खिलाफ सेमीफाइनल के पहले दिन टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। यशस्वी ने 225 गेंद में 100 रन बनाने के लिए 15 चौके भी लगाए। दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने पांच विकेट पर 260 रन बना लिए थे। क्रीज पर हार्दिक तामोरे (51*) और शम्स मुलानी (10*) मौजूद हैं। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला यूपी के लिए सही साबित हुआ, जब यश (2/35) ने पहले ओवर में कप्तान पृथ्वी को बिना खाता खोले कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद शिवम ने अरमान (10) को पगबाधा आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। यहां से यशस्वी ने सुवेद (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन


सुवेद को यश ने सौरभ के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद सरफराज (40) के साथ चौथे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। सरफराज के आउट होने के बाद हार्दिक के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। यशस्वी को करन शर्मा (2/39) ने आउट कर बड़ी सफलता दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के हिमांशु ने जड़ा प्रथम श्रेणी का पहला शतक
ओपनर बल्लेबाज हिमांशु मंत्री के शानदार नाबाद 134 रन की शतकीय पारी की बदौलत मध्य प्रदेश ने बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में शुरुआती झटकों के बाद 6 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उनके साथ पुनीत (6*) हैं।


बाएं हाथ के बल्लेबाज हिमांशु ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अपना पहला शतक जमाया। टीम में अक्षत रघुवंशी ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और हिमांशु के साथ पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 123 रन की साझेदारी की। बंगाल की ओर से मुकेश और आकाशदीप ने 2-2 विकेट निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed