फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Sarfaraz Khan scored 275 runs for Mumbai against Saurashtra Ajinkya Rahane scored a century

रणजी ट्रॉफी: तिहरा शतक लगाने से चूका यह बल्लेबाज, आरसीबी ने बनाया था करोड़पति, दिल्ली को सस्ते में मिले

Fri, 18 Feb 2022 11:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Feb 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई रणजी टीम के युवा सदस्य सरफराज खान अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। 24 साल के इस युवा बल्लेबाज ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। सरफराज ने रणजी चैंपियन सौराष्ट्र के खिलाफ 275 रन बनाए।
loader
Ranji Trophy Sarfaraz Khan scored 275 runs for Mumbai against Saurashtra Ajinkya Rahane scored a century
सरफराज खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई रणजी टीम के युवा सदस्य सरफराज खान अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। 24 साल के इस युवा बल्लेबाज ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पिछली नौ पारियों में एक तिहरा शतक, दो दोहरे शतक और एक शतक लगाया है। सरफराज ने रणजी चैंपियन सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में 275 रन बनाए। वे 25 रन से अपने दूसरे तिहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 30 चौके और सात छक्के लगाए।


रणजी के पिछली नौ पारियों में सरफराज के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने नाबाद 71, 36, नाबाद 301, नाबाद 226, 25, 78, 177, छह और 275 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी को देखकर तो यही लगता है कि वे जब भी क्रीज पर उतरते हैं तो लगता है कि बड़ी पारी खेलेंगे। 24 साल के सरफराज को सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का अच्छा साथ मिला। दोनों ने शतकीय साझेदारी की।

अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
रहाणे ने भी शतकीय पारी खेली है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद रहाणे को रणजी ट्रॉफी में शतक लगातर राहत मिली होगी। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम के चयन से ठीक पहले शतक लगाकर रहाणे ने अपना दावा ठोंका है। उन्होंने 290 गेंदों पर 129 रन बनाए। इस दौरान 17 चौके और दो छक्के लगाए।

सरफराज खान और विराट कोहली
सरफराज खान और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सरफराज की बात करें तो वे सबसे आईपीएल के दौरान सुर्खियों में आए थे। उन्होंने 2015 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से डेब्यू किया था। आरसीबी ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद 2016 में फिर से आरसीबी ने ही उन्हें 50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। 2017 में सरफराज को आश्चर्यजनक रूप से विराट कोहली की टीम ने रिटेन किया था। 

2018 में आरसीबी ने तो 1.75 करोड़ की कीमत पर उन्हें खरीदकर सबको हैरान कर दिया था, लेकिन वे कोहली की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। इसलिए उन्हें सीजन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। 2019, 2020 और 2021 में पंजाब किंग्स ने सरफराज को खरीदा। तीनों बार उन्हें 25-25 लाख रुपये ही मिले। 2022 में सरफराज की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली। इस बार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीद लिया। दिल्ली के अलावा किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। अब सरफराज के प्रदर्शन को देखकर दिल्ली फ्रेंचाइजी खुश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed