फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Ravindra Jadeja played in Ranji before Test series vs Australia returned to field after 5 months

Ranji Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रणजी में उतरे जडेजा, पांच महीने बाद मैदान पर लौटे

Tue, 24 Jan 2023 11:28 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Tue, 24 Jan 2023 11:28 AM IST
सार

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से जडेजा की वापसी महत्वपूर्ण है। जडेजा को शुरुआती दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में चुना गया है, लेकिन उससे पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

विज्ञापन
Ranji Trophy Ravindra Jadeja played in Ranji before Test series vs Australia returned to field after 5 months
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने करीब पांच महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर ली है। वह रणजी ट्रॉफी में एलीट ग्रुप बी में सौराष्ट्र की ओर से तमिलनाडु के खिलाफ खेलने उतरे। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार (24 जनवरी) को शुरू हुआ। जडेजा मैच में सौराष्ट्र की कप्तानी कर रहे हैं। वह मैच में टॉस हार गए। तमिलनाडु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से जडेजा की वापसी महत्वपूर्ण है। जडेजा को शुरुआती दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में चुना गया है, लेकिन उससे पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। रणजी ट्रॉफी मुकाबले में रवींद्र का फिटनेस टेस्ट भी होगा। चौंतीस वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने तीस मिनट तक गेंदबाजी करने के बाद बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने कहा- 100 फीसदी फिट होना है
जडेजा ने मैच से पहले कहा कि उनका पहला लक्ष्य पूरी तरह फिट होना है। उन्होंने कहा, ''मैं मैदान पर वापस आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। बहुत उत्साहित हूं। उम्मीद है कि यह टीम के लिए और मेरे लिए अच्छा होगा। देखिए मेरी पहली प्राथमिकता मैदान पर उतरना और फिट रहना है। 100 फीसदी फिट।''
विज्ञापन

एशिया कप में चोटिल हुए थे जडेजा
जडेजा पिछले साल एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे। उनके दाएं घुटने में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उसके बाद जडेजा टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। 34 साल के जडेजा 60 टेस्ट मैच में 2523 रन बना चुके हैं और साथ में 242 विकेट भी झटके चुके हैं।  उन्होंने 171 वनडे में 2447 रन बनाने के साथ-साथ 189 विकेट लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में जडेजा ने 64 मैचों में 457 रन बना चुके हैं। वही, उन्होंने 51 विकेट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed