फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Punjab

रणजी ट्रॉफी: हार का बदला लेने उतरेगा पंजाब

Fri, 23 Nov 2012 11:21 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 23 Nov 2012 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Punjab

पीसीए स्टेडियम मोहाली में शनिवार को रणजी ग्रुप ए के मैच में पंजाब पिछले साल सौराष्ट्र के हाथों मिली हार का बदला लेने उतरेगा। वहीं, सौराष्ट्र की टीम जीत का खाता खोलने के लिए संघर्ष करेगी। पंजाब की टीम ने अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं।

विज्ञापन


इसमें वह बंगाल और हैदराबाद की टीमों से जीतकर और रेलवे के साथ ड्रा खेलकर 17 अंक बटोर चुकी है। पंजाब की टीम अपने ग्रुप ‘ए’ में टॉप पर है जबकि सौराष्ट्र ने अभी तक कुल 2 मैच ड्रा खेले हैं। इसमें वह 6 अंक जुटाकर दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन


सौराष्ट्र की टीम रवींद्र जडेजा की कप्तानी में इस मैच को जीतकर अपना खाता खोलना चाहेगी। पंजाब टीम की कमान मनदीप सिंह संभालेंगे। पंजाब को जीवनजोत सिंह और उदय कौल से काफी उम्मीदें हैं, जीवनजोत पहले ही मैच में दोहरा शतक जमा चुके हैं। गेंदबाजी में सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत गोनी और संदीप सिंह का बेहतर अटैक विरोधी टीम को जल्दी आउट करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुकाबले
दिल्ली बनाम तमिलनाडु (नई दिल्ली)
हरियाणा बनाम बड़ौदा (रोहतक)
जे एंड के बनाम आंध्रा (जम्मू)
झारखंड बनाम हिमाचल प्रदेश (रांची)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed