फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: odisha, karnataka and Saurashtra enters in semifinals

Ranji Trophy: ओडिशा, कर्नाटक और सौराष्ट्र की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Mon, 24 Feb 2020 07:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 24 Feb 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: odisha, karnataka and Saurashtra enters in semifinals
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल की टीम ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मैच के पांचवे दिन ओडिशा के खिलाफ ड्रॉ खेलकर सेमीफीइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए थे। जवाब में ओडिशा की पहली पारी 250 रन पर ही सिमट गई थी। इस हिसाब ने पहली पारी में बंगाल को 82 रन की बढ़त मिली। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी पारी में बंगाल ने 373 रन बनाए और ओडिशा के सामने जीत के लिए 456 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में ओडिशा ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए थे। इलके बाद खराब रोशनी के कारण खेल को रोका गया। 
विज्ञापन


इसके बाद फिर खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया और मैच बिना किसी रिजल्ट के ड्रॉ हो गया। पहली पारी में बढ़त के आधार पर बंगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। बंगाल की तरफ से अनुस्तूप मजूमदार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 157 रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से ड्रॉ खेलकर अंतिम चार में पहुंचा सौराष्ट्र

सौराष्ट्र ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आंध्र प्रदेश से मुकाबला ड्रॉ खेलकर पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में जगह बनाने के लिए सौराष्ट्र की टक्कर 29 से राजकोट में गुजरात से होगी। सौराष्ट्र के पहली पारी के 419 रन के जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम सिर्फ 136 रन पर सिमट गई थी। इससे मेहमान टीम ने 283 रन की बढ़त हासिल की। पांचवें और अंतिम दिन सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 375 रन से आगे खेलना शुरू किया और 426 रन के स्कोर पर अंतिम विकेट गंवाया। चेतन सकारिया ने नाबाद 29 और कप्तान जयदेव उनादकट ने 31 रन बनाए। आंध्र की ओर से ज्योति साई कृष्णा ने चार विकेट चटकाए। आंध्र ने 710 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब 51 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए थे तब अंपायरों ने मैच को ड्रॉ घोषित करने का फैसला किया। कप्तान श्रीकर भरत ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।

जम्मू-कश्मीर को हराकर कर्नाटक सेमीफाइनल में

कृष्णप्पा गौतम (7/54) की फिरकी के दम पर कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब अंतिम चार में कर्नाटक का सामना 29 फरवरी से ईडन गार्डस पर बंगाल से होगा। जम्मू-कश्मीर की टीम जीत के लिए मिले 331 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.4 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई। शुभम खजुरिया ने 30, शुभम पुंडीर ने 31, आकिब नबी ने 26 और उमर नाजिर ने 24 रन का योगदान दिया। पहली पारी में 14 रन की मामूली बढ़त लेने वाले कर्नाटक ने अंतिम दिन चार विकेट पर 245 रन से पारी आगे बढ़ाई और 316 रन बनाए। की। कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ (98) दो रन से शतक से चूक गए। जम्मू-कश्मीर के लिए आबिद मुश्ताक ने छह और कप्तान परवेज रसूल ने तीन विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed