{"_id":"67a33c97e31dbef8850068f3","slug":"ranji-trophy-now-not-lahli-but-eden-gardens-will-host-quarter-final-match-between-mumbai-and-haryana-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: अब लाहली नहीं, बल्कि ये मैदान करेगा मुंबई और हरियाणा के बीच क्वार्टर फाइनल मैच की मेजबानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: अब लाहली नहीं, बल्कि ये मैदान करेगा मुंबई और हरियाणा के बीच क्वार्टर फाइनल मैच की मेजबानी
Wed, 05 Feb 2025 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 05 Feb 2025 03:55 PM IST
सार
अन्य तीन क्वार्टर फाइनल राजकोट (सौराष्ट्र बनाम गुजरात), नागपुर (विदर्भ बनाम तमिलनाडु) और पुणे (जम्मू कश्मीर बनाम केरल) में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
मुंबई की टीम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत चैंपियन मुंबई और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच रोहतक के लाहली के बजाय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। सभी क्वार्टर फाइनल मैच आठ से 12 फरवरी के बीच पांच दिन तक खेले जाएंगे। मुंबई और हरियाणा के बीच मैच के स्थल में बदलाव का कोई कारण नहीं बताया गया है लेकिन पता चला है कि उत्तर भारत में सुबह के समय धुंध के कारण खेल प्रभावित हो सकता है और इसलिए यह फैसला किया गया।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बुधवार को बताया, 'हमें बीसीसीआई से सूचना मिली है कि हरियाणा के खिलाफ हमारा क्वार्टर फाइनल ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।' अन्य तीन क्वार्टर फाइनल राजकोट (सौराष्ट्र बनाम गुजरात), नागपुर (विदर्भ बनाम तमिलनाडु) और पुणे (जम्मू कश्मीर बनाम केरल) में खेले जाएंगे।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई और हरियाणा के बीच आठ फरवरी से मुकाबला होना है। सूर्यकुमार और दुबे हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे जिसे भारत ने 4-1 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। एलीट ग्रुप-ए से नॉकआउट में जगह बनाने वाली जम्मू-कश्मीर दूसरी टीम है। पिछले साल अक्तूबर में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले के लिए सूर्यकुमार मुंबई टीम का हिस्सा थे। वहीं, दुबे जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए उस मैच का हिस्सा थे जिसमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा तथा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे। मुंबई की टीम यह मैच हार गई थी।
मुंबई की टीम इस प्रकार है...
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान , मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।