फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Mumbai vs Uttarakhand Who is Suved Parkar and his connection with Rohit Sharma Ajinkya Rahane

Suved Parkar: डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाने वाले सुवेद पारकर कौन, रोहित-रहाणे से क्यों जुड़ रहा कनेक्शन?

Tue, 07 Jun 2022 06:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलूर Published by: रोहित राज Updated Tue, 07 Jun 2022 06:03 PM IST
सार

सुवेद पारकर ने 444 गेंदों पर 252 रन बनाए। इस दौरान 21 चौके और चार छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने 166.4 ओवर में आठ विकेट पर 647 रन बनाए।

विज्ञापन
Ranji Trophy Mumbai vs Uttarakhand Who is Suved Parkar and his connection with Rohit Sharma Ajinkya Rahane
सुवेद पारकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में हर साल कोई न कोई नया हीरो सामने आता है। इस बार ग्रुप राउंड में बिहार के सकिबुल गनी की चर्चा हुई। उन्होंने मिजोरम के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में तिहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। अब नॉकआउट राउंड में नया हीरो सामने आया है। मुंबई से निकले इस हीरो का नाम सुवेद पारकर है। सुवेद ने उत्तराखंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच की पहली पारी में 252 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


सुवेद डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाने वाले मुंबई के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मुंबई की टीम के मौजूदा कोच अमोल मजूमदार ने हरियाणा के खिलाफ 1993-94 सीजन में 260 रन बनाए थे। सुवेद रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैच (क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल, फाइनल) में डेब्यू करने के बाद शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले बासिल मैल्कम ने बंगाल के लिए मद्रास के खिलाफ 1939 और मुंबई के मौजूदा कप्तान पृथ्वी शॉ ने 2017 में तमिलनाडु के खिलाफ शतक लगाया था।
विज्ञापन

Ranji Trophy Mumbai vs Uttarakhand Who is Suved Parkar and his connection with Rohit Sharma Ajinkya Rahane
स्कूल क्रिकेट के दौरान सुवेद पारकर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं सुवेद पारकर?
सुवेद पारकर उसी स्कूल से निकले हैं जहां से भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा आए हैं। स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से रोहित ने पढ़ाई की थी और वहीं क्रिकेट के गुर सिखे थे। पारकर भी उसी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने मुंबई में स्थानीय और एज-ग्रुप क्रिकेट में बहुत रन बनाए हैं। उन्हें मुंबई रणजी टीम में पहली बार नॉकआउट चरण से पूर्व शामिल किया गया।

सुवेद को खेलने का मौका नहीं मिलता, लेकिन टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे चोट के कारण नॉकआउट राउंड में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर चौथे क्रम के लिए सुवेद को चुना गया। अपने चयन को इस बल्लेबाज ने सही साबित किया। रहाणे ने चौथे क्रम पर टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं। सुवेद ने भी ऐसा ही किया। 64 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद सुवेद क्रीज पर आए। पहले दिन शतक लगाकर नाबाद थे।

Ranji Trophy Mumbai vs Uttarakhand Who is Suved Parkar and his connection with Rohit Sharma Ajinkya Rahane
सुवेद पारकर - फोटो : सोशल मीडिया
सुवेद का कैसा रहा प्रदर्शन?
पारकर ने मैच के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह की गेंद पर एक रन लेकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 375 गेंद पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। सुवेद मैच के दूसरे दिन 250 रन के स्कोर को पार करने के बाद रनआउट हो गए। उन्होंने 444 गेंदों पर 252 रन बनाए। इस दौरान 21 चौके और चार छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने 166.4 ओवर में आठ विकेट पर 647 रन बनाए। सुवेद के रनआउट होते ही मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed