फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Mumbai beat Uttarakhand by 725 runs to register biggest first class win

Ranji Trophy: मुंबई ने रचा इतिहास, प्रथम श्रेणी में सबसे बड़ी जीत दर्ज की, उत्तराखंड को रिकॉर्ड रनों से हराया

Thu, 09 Jun 2022 04:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलूर Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Jun 2022 04:34 PM IST
सार

मुंबई ने दूसरी पारी में उत्तराखंड को 69 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। उत्तराखंड के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। मुंबई ने रिकॉर्ड जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहां उसका मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा।

विज्ञापन
Ranji Trophy Mumbai beat Uttarakhand by 725 runs to register biggest first class win
मुंबई बनाम उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणजी ट्रॉफी 2021-22 के दूसरे क्वार्टरफाइनल में मुंबई ने उत्तराखंड को हरा दिया। 41 बार की चैंपियन टीम मुंबई ने रिकॉर्ड जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहां उसका मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा। मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से हराया। रनों के लिहाज से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है। उसने 92 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स की टीम ने हासिल की थी। उसने 1929-30 सीजन में क्वींसलैंड को 685 रन से हराया था। वहीं, रणजी ट्रॉफी के इतिहास की बात करें तो यह रिकॉर्ड बंगाल के नाम दर्ज था। उसने 1953-54 सीजन में ओडिशा को 540 रनों से हराया था।
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
टीम खिलाफ साल जगह जीत का अंतर
मुंबई उत्तराखंड 2022 अलूर 725 रन
न्यू साउथ वेल्स क्वींसलैंड 1929-30 सिडनी 685 रन
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1928-29 ब्रिस्बेन  675 रन

Ranji Trophy Mumbai beat Uttarakhand by 725 runs to register biggest first class win
सुवेद पारकर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
कर्नाटक के अलूर स्थित केएससीए क्रिकेट ग्राउंड (2) पर मुंबई ने दूसरी पारी में उत्तराखंड को 69 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। उत्तराखंड के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। शिवम खुराना ने सबसे ज्यादा नाबाद 25 और कुणाल चंडेला ने 21 रन बनाए। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने तीन-तीन विकेट लिए। मोहित अवस्थी को एक सफलता मिली।

मुंबई ने दोनों पारियों में की बल्लेबाजी
इससे पहले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में डेब्यू करने वाले सुवेद पारकर के 252 और सरफराज खान के 153 रनों की बदौलत आठ विकेट पर 647 रन बनाए। वहीं, उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 114 रन ही बना सकी। मुंबई को पहली पारी में 533 रनों की बढ़त मिली। इतने रनों के बढ़त के बावजूद मुंबई ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी का फैसला किया। इस बार उसने तीन विकेट पर 261 रन बनाए। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 103, पृथ्वी शॉ ने 72 और आदित्य तारे ने 57 रन बनाए। इस तरह उत्तराखंड को जीत के लिए 795 रनों का लक्ष्य मिला।

Ranji Trophy Mumbai beat Uttarakhand by 725 runs to register biggest first class win
सरफराज खान - फोटो : अमर उजाला
रणजी में दो दिनों में बने दो रिकॉर्ड
मुंबई की सबसे जीत से एक दिन पहले ही रणजी में बंगाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। उसके नौ बल्लेबाजों ने पहली पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। यह प्रथम श्रेणी इतिहास के 250 सालों में पहली बार हुआ था। इससे पहले आठ बल्लेबाजों ने प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसा 1893 में हुआ था। तब ऑस्ट्रेलियंस और ऑक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पास्ट एंड प्रिजेंट टीम के बीच एक मैच खेला गया था। उस मुकाबले की एक पारी में ऑस्ट्रेलियंस टीम के आठ बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed