फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Kumar Kartikeya helps Madhya Pradesh win 10 wickets over Punjab Bengal strong lead over Jharkhand

Ranji Trophy: कार्तिकेय की मदद से मध्यप्रदेश की पंजाब पर 10 विकेट से जीत, बंगाल को झारखंड पर मजबूत बढ़त

Thu, 09 Jun 2022 11:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलूर Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Jun 2022 11:51 PM IST
सार

स्पिनर कुमार कार्तिकेय की मदद से मध्यप्रदेश ने पंजाब को 10 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कार्तिकेय ने दूसरी पारी में 50 रन देकर छह विकेट लिए। अन्य स्पिनर सरानेश जैन ने 100 रन देकर चार विकेट लिए।

विज्ञापन
Ranji Trophy Kumar Kartikeya helps Madhya Pradesh win 10 wickets over Punjab Bengal strong lead over Jharkhand
कुमार कार्तिकेय - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर

विस्तार

स्पिनर कुमार कार्तिकेय की मदद से मध्यप्रदेश ने पंजाब को 10 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कार्तिकेय ने दूसरी पारी में 50 रन देकर छह विकेट लिए। अन्य स्पिनर सरानेश जैन ने 100 रन देकर चार विकेट लिए। पंजाब की टीम दूसरी पारी में 203 रन पर आउट हो गई। उसके लिए अमनोल मल्होत्रा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। शुभमन गिल लगातार दूसरी पारी में फेल हो गए। उन्होंने 19 रन बनाए। पहली पारी में नौ रन बनाए थे।
विज्ञापन


चौथे दिन टीम पांच विकेट पर 120 रन से आगे खेलना शुरू किया था। मध्यप्रदेश को 25 रन का लक्ष्य मिला था जो बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। पहली पारी में 102 रन की शतकीय पारी खेलने वाले शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, बंगाल को झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे दिन 551 रन की मजबूत बढ़त मिल गई है। खेल समाप्ति के समय बंगाल ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 76 रन बना लिए थे। बंगाल ने दो बल्लेबाजों के शतक और सात बल्लेबाजों के अर्धशतक से पहली पारी में सात विकेट पर 773 रन पर पारी घोषित कर दी थी। उसके बाद चौथे दिन झारखंड पांच विकेट पर 139 रन से आगे खेलते हुए 298 रन पर सिमट गई थी। इस तरह बंगाल को पहली पारी में 475 रन की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed