{"_id":"65c8fde7797623f19608acf2","slug":"ranji-trophy-haryana-defeated-jharkhand-with-jayant-yadav-10-wickets-ricky-bhui-scored-century-against-up-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: जयंत यादव के 10 विकेट से हरियाणा ने झारखंड को पारी से हराया, यूपी के खिलाफ रिकी भुई ने लगाया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: जयंत यादव के 10 विकेट से हरियाणा ने झारखंड को पारी से हराया, यूपी के खिलाफ रिकी भुई ने लगाया शतक
Sun, 11 Feb 2024 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:33 PM IST
सार
हरियाणा के लिए दूसरी पारी में निशांत ने 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए। झारखंड के लिए दूसरी पारी में उत्कर्ष सिंह ने 53 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
जयंत यादव
- फोटो : indian express
विस्तार
मैन ऑफ द मैच स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव के मैच में 10 विकेट की मदद से हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में झारखंड को पारी और 205 रन से हराया। जयंत ने पहली पारी में 35 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में 55 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
हरियाणा ने पहली पारी में 509 रन का बड़ा स्कोर बनाया जिसमें राहुल तेवतिया और अंकित कुमार ने शानदार शतक जड़े। राहुल ने 144 और अंकित ने 109 रन की पारी खेली। जवाब में झारखंड की पहली पारी 119 रन पर सिमट गई। इसके बाद हरियाणा की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरी। उसने झारखंड को फोलोऑन खिलाया और टीम दूसरी पारी में 185 रन बनाकर मैच हार गई। हरियाणा के लिए दूसरी पारी में निशांत ने 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए। झारखंड के लिए दूसरी पारी में उत्कर्ष सिंह ने 53 रन की पारी खेली।
उत्तर प्रदेश के खिलाफ आंध्र प्रदेश के रिकी भुई ने लगाया शतक
कप्तान रिकी भुई (नाबाद 100) के शतक की मदद से आंध्र प्रदेश ने रविवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट पर 271 रन बना लिए हैं। आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 261 रन बनाए जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 198 रन पर सिमट गई थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय आंध्र प्रदेश की दूसरी पारी में कुल बढ़त 334 रन की हो गई है। रिकी का साथ रशीद निभा रहे हैं जो 42 रन पर नाबाद हैं। रिकी ने अपनी पारी के दौरान 180 गेंदों का सामना किया जिसमें आठ चौके व तीन छक्के जड़े। वहीं, रशीद 77 गेंदों में पांच चौके लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के लिए सौरभ कुमार ने दूसरी पारी में 73 रन देकर तीन विकेट चटकाए।