{"_id":"5c59aac2bdec220f122091b0","slug":"ranji-trophy-final-snell-patel-hit-century-vidarbha-vs-saurashtra-third-day-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी फाइनल: स्नेह के शतक से सौराष्ट्र ने बनाए 307 रन, जवाब में विदर्भ 55\/2","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी फाइनल: स्नेह के शतक से सौराष्ट्र ने बनाए 307 रन, जवाब में विदर्भ 55/2
Tue, 05 Feb 2019 11:52 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्नेह पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नेह पटेल (102) के करियर के दूसरे प्रथम श्रेणी शतक और पुछल्ले बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सौराष्ट्र रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन 307 रन बनाने में सफल रहा। हालांकि टीम मौजूदा चैंपियन विदर्भ से पांच रन दूर रह गई।
विज्ञापन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दो विकेट पर 55 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 60 रन कर ली है। रन मशीन वसीम जाफर पांच और गणेश सतीश 24 रन बनाकर क्रीज पर थे। फैज फैजल (10) और संजय रामास्वामी (16) को धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
सौराष्ट्र ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 158 रन से आगे बढ़ाई और इसमें 149 और रन जोड़े। स्नेह 309 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 209 गेंदों का सामना कर 15 चौके जड़े।
विज्ञापन
दसवें विकेट के लिए जोड़े 60 रन
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट (46) ने कमलेश मकावाना (27) के साथ नौवें विकेट के लिए 25 और चेतन सकारिया (28*) के साथ दसवें विकेट के लिए 60 रन जोड़कर स्कोर 307 तक पहुंचाया। इनके अलावा धर्मेंद्र जडेजा ने 23 और प्रेरक ने 21 रन का योगदान दिया। विदर्भ की ओर से आदित्य सरवटे ने पांच और अक्षय वखारे ने चार विकेट चटकाए।