फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy delhi to do or die combat

रणजी ट्रॉफी: दिल्ली के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

Fri, 14 Dec 2012 10:58 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 14 Dec 2012 10:58 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy delhi to do or die combat

लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद दिल्ली की टीम शनिवार से महाराष्ट्र के खिलाफ यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में जब रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में उतरेगी तो उसकी नजरें जीत हासिल कर खुद को नाकआउट होड़ में बनाए रखने पर होगी। दिल्ली को अपने पिछले दो मैचों में हरियाणा और कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा था। उसके छह मैचों में एक जीत, तीन हार और दो ड्रा के बाद 11 अंक हैं और वह नौ टीमों के ग्रुप में पांचवें स्थान पर है। महाराष्ट्र की टीम पांच मैचों में आठ अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन


ग्रुप ‘बी’ में ही उत्तर प्रदेश पांच मैचों में 20 अंक, बड़ौदा छह मैचों में 20 अंक, ओडिशा छह मैचों में 16 अंक और विदर्भ पांच मैचों में 12 अंक के साथ दिल्ली से ऊपर है। अन्य अहम मुकाबलों में उत्तर प्रदेश का मुकाबला हरियाणा से, जम्मू एंड कश्मीर का मुकाबला सर्विसेज से, सौराष्ट्र का मुकाबला मुंबई से, मौजूदा चैंपियन राजस्थान का मुकाबला रेलवे से और पंजाब का सामना मध्य प्रदेश से होगा।
विज्ञापन


दिल्ली को इस सत्र की शुरुआत में उत्तर प्रदेश से हार का सामना करना पड़ा था और पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण उसे हरियाणा तथा कर्नाटक से भी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के टॉप आर्डर के बल्लेबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाने में नाकाम रहे हैं। ओपनर और कप्तान शिखर धवन, युवा ओपनर उन्मुक्त चंद, मिथुन मन्हास, वैभव रावल, रजत भाटिया और विकेटकीपर पुनीत बिष्ट में से एक या दो बल्लेबाज ही चल पा रहा है। दिल्ली को यदि जीत हासिल करनी है तो उसके टाप आर्डर को प्रदर्शन में निरंतरता दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed