Ranji Trophy 2022: 19 वर्षीय यश ढुल ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर हासिल की खास उपलब्धि
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान यश ढुल ने इतिहास रच दिया है। 19 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकार्ड्स अपने नाम किए। गुवाहाटी में दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हुए ढुल ने तमिलनाडु के खिलाफ दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान यश ढुल ने इतिहास रच दिया है। 19 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकार्ड्स अपने नाम किए। गुवाहाटी में दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हुए ढुल ने तमिलनाडु के खिलाफ दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली। यश अब रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा नारी कांट्रेक्टर (152 & 102) ने गुजरात के लिए 1952/53 में और विराग अवाते (126 और 112) ने महाराष्ट्र के लिए 2012/13 में यह कारनामा किया था।
यश ने इससे पहले पारी की शुरुआत करते हुए पहले दिन 18 चौके की मदद से 150 गेंदों में 113 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में वह 202 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद रहे। दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज यश अब रणजी ट्रॉफी के एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दिल्ली के सातवें क्रिकेटर बन गए हैं। आखिरी बार दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने यह कमाल किया था।
𝙒𝙃𝘼𝙏. 𝘼. 𝘿𝙀𝘽𝙐𝙏! 👏 👏
💯 in the first innings 💪
💯 in the second innings 💪
What a way to announce his arrival in First-Class cricket! 🙌 🙌 #RanjiTrophy | #DELvTN | @Paytmविज्ञापन विज्ञापन
Well done, @YashDhull2002! 👍 👍
Follow the match ▶️ https://t.co/ZIohzqOWKi pic.twitter.com/V9zuzGuQjk — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 20, 2022
यश ने इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में कोविड की वजह से शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर रहने के बाद जोरदार वापसी की थी। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था। विश्व कप में उन्होंने चार पारियों में 76 की औसत से 229 रन बनाए।
रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज एसएम कादरी थी। उन्होंने 105 और 114 रन बनाए थे। बॉम्बे और वेस्टर्न इंडिया के बीच दिसंबर 1935 में खेले गए मैच में कादरी ने बॉम्बे के लिए दोनों पारियों में शतक लगाया था।