फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Abdul Samad hits a 68 ball century fails to break missed Rishabh Pant fastest century record

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद ने ठोका 68 गेंद पर ताबड़तोड़ शतक, ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Sat, 19 Feb 2022 03:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Feb 2022 03:48 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले अब्दुल समद ने रणजी ट्रॉफी में शनिवार (19 फरवरी) को धमाकेदार शतक लगाया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की ओर खेलते हुए पुडुचेरी के खिलाफ 68 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया।

विज्ञापन
Ranji Trophy Abdul Samad hits a 68 ball century fails to break missed Rishabh Pant fastest century record
अब्दुल समद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले अब्दुल समद ने रणजी ट्रॉफी में शनिवार (19 फरवरी) को धमाकेदार शतक लगाया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की ओर खेलते हुए पुडुचेरी के खिलाफ 68 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया। यह रणजी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बावजूद समद रणजी में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
विज्ञापन


भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के नाम रणजी इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। पंत ने 2016 में झारखंड के खिलाफ 48 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। उन्होंने दिल्ली की ओर से खेलते हुए 67 गेंदों पर 135 रनों की पारी खेली थी। तब पंत ने अपनी पारी में आठ चौके और 14 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

Ranji Trophy Abdul Samad hits a 68 ball century fails to break missed Rishabh Pant fastest century record
अब्दुल समद - फोटो : सोशल मीडिया
रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी टीम गेंद खिलाफ साल
ऋषभ पंत दिल्ली 48 झारखंड 2016
अब्दुल समद जम्मू-कश्मीर 68 पुडुचेरी 2022
नमन ओझा मध्य प्रदेश 69 कर्नाटक 2015
एकलव्य द्विवेदी उत्तर प्रदेश 72 रेलवे 2015
ऋषभ पंत दिल्ली 82 झारखंड 2016

समद ने 132.05 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
समद ने 78 गेंद की अपनी पारी में 103 रन बनाए। उन्होंने 19 चौके और दो छक्के लगाए। समद का स्ट्राइक रेट 132.05 का रहा है। उनके अलावा टीम के लिए कामरान इकबाल ने 96, जतिन वाधवान ने 69, शुभमन पुंडीर ने 51, आबिद मुश्ताक ने 40 और परवेज रसूल ने 31 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 426 रन बनाए। पुडुचेरी के लिए सागर त्रिवेदी ने पांच विकेट लिए। पुडुचेरी ने पहली पारी में 343 रन बनाए थे।

सनराइजर्स ने चार करोड़ में किया था समद को रिटेन
समद को सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उनके अलावा टीम ने उमरान मलिक और केन विलियमसन को भी रिटेन किया था। समद ने 29 सितंबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। वे सनराइजर्स के लिए अब तक दो सीजन में खेल चुके हैं। इस दौरान 23 मैच की 18 पारियों में 15.86 की औसत से 222 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 146.05 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed