फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2023-24 Schedule: Teams and Group Stage Match Dates, Eyes On Ajinkya Rahane Cheteshwar Pujara

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी आज से, अंजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की वापसी पर नजर; एक साथ होंगे 19 मैच

Fri, 05 Jan 2024 10:50 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 05 Jan 2024 10:50 AM IST
सार

Ranji Trophy 2024 Schedule : रणजी ट्रॉफी में सभी की निगाह अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर टिकी रहेंगी जो अभी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी बड़े स्कोर बनाकर अपनी दावेदारी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। रहाणे 41 बार के चैंपियन मुंबई की अगुवाई भी करेंगे।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2023-24 Schedule: Teams and Group Stage Match Dates, Eyes On Ajinkya Rahane Cheteshwar Pujara
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार (पांच जनवरी) से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में जहां नए खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए जीजान लगाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। एक साथ देश के अलग-अलग मैदानों पर 19 मैच शुरू होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीमित ओवरों की क्रिकेट में ही व्यस्त रहेंगे जिसमें आईपीएल और जून में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है। रणजी ट्रॉफी में सभी की निगाह अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर टिकी रहेंगी जो अभी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी बड़े स्कोर बनाकर अपनी दावेदारी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। रहाणे 41 बार के चैंपियन मुंबई की अगुवाई भी करेंगे।
विज्ञापन


मयंक अग्रवाल पेश करेंगे दावा
इसी तरह से पिछले सत्र में सर्वाधिक 990 रन बनाने वाले कर्नाटक के मयंक अग्रवाल भी बड़ी पारियां खेल कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे। अभी रोहित शर्मा के साथ युवा यशस्वी जयसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से पारी का आगाज कर रहे हैं। टीम में सलामी बल्लेबाज के दावेदारों में अग्रवाल के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन भी शामिल हैं जो ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण अभी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में है। इस तरह से ईश्वरन रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरफराज खान के पास प्रभाव छोड़ने का मौका
इनके अलावा कई युवा खिलाड़ी हैं जो अपना प्रभाव छोड़ने के लिए बेताब है। इनमें मुंबई के सरफराज खान भी शामिल हैं जो पिछले कुछ सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। मोहम्मद शमी के चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट शृंखला में भारतीय तेज गेंदबाजी की कमजोरी भी सामने आई क्योंकि टीम में उनकी जगह लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए।


उनादकट पर भी सबकी नजरें
इसके बाद तेज गेंदबाजी की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को मजबूत करने की चर्चा चल रही है। ऐसी परिस्थितियों में कर्नाटक के विद्युत कावेरप्पा, विजयकुमार, गुजरात के अर्जन नागवासवाला और बंगाल के इशान पोरेल जैसे युवा तेज गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इन युवा तेज गेंदबाजों के अलावा सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट भी अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed