{"_id":"6223ace9daf20b6f1c5dac4c","slug":"ranji-trophy-2022-maharashtra-in-strong-position-against-uttar-pradesh-chhattisgarh-follow-on-to-delhi-yash-dhull-hits-half-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy 2022: उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र मजबूत स्थिति में, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को दिया फॉलोऑन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy 2022: उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र मजबूत स्थिति में, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को दिया फॉलोऑन
Sun, 06 Mar 2022 12:03 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:03 AM IST
सार
स्पिनर सत्यजीत के शानदार 7 विकेट की बदौलत महाराष्ट्र ने रणजी के ग्रुप जी मैच में यूपी को 317 रन ऑलआउट कर दिया। यूपी की ओर से प्रियम गर्ग ने शानदार 156 रन की पारी खेली, लेकिन महाराष्ट्र को बढ़त लेने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
यश ढुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्पिनर सत्यजीत के शानदार 7 विकेट की बदौलत महाराष्ट्र ने रणजी के ग्रुप जी मैच में यूपी को 317 रन ऑलआउट कर दिया। यूपी की ओर से प्रियम गर्ग ने शानदार 156 रन की पारी खेली, लेकिन महाराष्ट्र को बढ़त लेने से नहीं रोक सके। हालांकि, यूपी ने महाराष्ट्र की दूसरी पारी में 84 रन पर 4 विकेट गिरा दिए हैं। यूपी के अंकित राजपूत ने 2 विकेट लिए हैं। मैच में अभी तक महाराष्ट्र की कुल बढ़त 229 रन की हो गई है।
महाराष्ट्र ने पहली पारी में 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इससे पहले यूपी के प्रियम ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 20 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा रिंकू ने भी 67 रन का अहम योगदान दिया। हालांकि, टीम के बाकी खिलाड़ी योगदान नहीं दे सके और महाराष्ट्र को 145 रन की बढ़त भी मिल गई। दूसरी पारी में राहुल त्रिपाठी 41 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
मुश्किल में दिल्ली की टीम
रणजी मैच के इलीट ग्रुप एच में दिल्ली की टीम छत्तीसगढ़ के खिलाफ 295 रन पर ही ऑलआउट हो गई। छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 482 रन बनाए थे। इस वजह से तीसरे दिन दिल्ली को फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 83 रन बना लिए हैं। अभी वह 104 रन पीछे है। क्रीज पर यश ढुल 56 और ध्रुव 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के 9 विकेट पर 482 रन बनाकर पारी घोषित करने के बाद दिल्ली के बल्लेबाज असफल रहे। नीतिश राणा (71) और ललित यादव (60) को छोड़कर कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 295 पर ऑलआउट हो गई। छत्तीसगढ़ के गेंदबाज रवि, शुभम और सुमित ने 3-3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
कर्ण और शिवम की गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर मुश्किल में
इलीट ग्रुप सी के मैच में रेलवे के गेंदबाज कर्ण शर्मा और शिवम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर बैकफुट पर है। उसकी दूसरी में 145 रन पर 6 विकेट आउट हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। उसके बाद रेलवे ने पहली पारी में 426 रन बनाकर आउट हो गई। जम्मू अभी भी 22 रन पीछे है और उसके हाथ में सिर्फ 4 विकेट बचे हैं। क्रीज पर इयान देव सिंह 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हार के कगार पर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा को 4 विकेट की दरकार
इलीट ग्रुप एफ के रणजी मैच में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। उसे जीत के लिए 4 विकेट गिराने होंगे, जबकि हिमाचल को जीत के लिए 337 रन की दरकार है, जो कि असंभव है। हिमाचल की दूसरी पारी में 102 रन पर 6 विकेट आउट हो गए हैं। इससे पहले हरियाणा ने पहली पारी में 302 रन और दूसरी पारी में 9 विकेट पर 320 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। वहीं हिमाचल की पहली पारी में पूरी टीम 184 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में हिमाचल की ओर से क्रीज पर अंकित 37 रन बनाकर जमे हुए हैं। वहीं हरियाणा की ओर से अजित व मयंक ने 2-2 विकेट लिए हैं।
रोमांचक हुआ बंगाल और चंडीगढ़ के बीच खेला जा रहा मैच
रणजी के इलीट ग्रुप बी के मैच में पश्चिम बंगाल को चंडीगढ़ पर जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। जबकि चंडीगढ़ को जीत के लिए 339 रन बनाने हैं। इससे पहले बंगाल ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी थी। उसने चंडीगढ़ को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया था। पश्चिम बंगाल ने अपनी पारी में 437 रन बनाए थे। इसके बाद चंडीगढ़ की पहली पारी 206 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसने फॉलोऑन की जगह बल्लेबाजी की और एक मुश्किल लक्ष्य दिया।
मुंबई मजबूत स्थिति में
इलीट ग्रुप डी के मैच में मुंबई की टीम ने ओडिशा के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन शनिवार को उसने पहली पारी 9 विकेट पर 532 रन बनाकर घोषित कर दी। अरमान जाफर और सरफराज खान ने शतक लगाया। ओडिशा ने पहली पारी में 284 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं।
बिहार को जीत के लिए अंतिम दिन 78 रन की जरूरत
प्लेट ग्रुप में बिहार और अरुणाचल प्रदेश का मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर बिहार ने दूसरी पारी में 6 विकेट 263 रन बना लिए हैं। अंतिम दिन उसे जीत के लिए 78 रन बनाने हैं और अभी 4 विकेट शेष हैं। अरुणाचल ने पहली पारी में 196 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं बिहार की पहली पारी 109 पर खत्म हो गई थी। इसके बाद अरुणाचल की दूसरी पारी 253 रन पर सिमट गई थी। उसने बिहार को 340 रन का लक्ष्य दिया था। क्रीज पर आशुतोष 45 रन बनाकर जमे हुए हैं।