फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2022 Ajinkya Rahane and Cheteshwar Pujara will clash in Ahmedabad know BCCI rules for Ranji Trophy

Ranji Trophy: अहमदाबाद में होगी अजिंक्य रहाणे और पुजारा में भिड़ंत, जानें रणजी ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई के नियम

Tue, 08 Feb 2022 07:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Feb 2022 07:19 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी का पहला राउंड 17 फरवरी से शुरू होने वाला है। पहले दौर में सबसे बड़ा मुकाबला मौजूदा चैंपियन सौराष्ट्र और मुंबई के बीच होगा। सौराष्ट्र की ओर से चेतेश्वर पुजारा तो मुंबई की ओर अजिंक्य रहाणे उतरेंगे। दोनों इस मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2022 Ajinkya Rahane and Cheteshwar Pujara will clash in Ahmedabad know BCCI rules for Ranji Trophy
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी का पहला राउंड 17 फरवरी से शुरू होने वाला है। पहले दौर में सबसे बड़ा मुकाबला मौजूदा चैंपियन सौराष्ट्र और मुंबई के बीच होगा। इस मुकाबले में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। सौराष्ट्र की ओर से चेतेश्वर पुजारा तो मुंबई की ओर अजिंक्य रहाणे उतरेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कुछ नियम बनाए हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड ने मंगलवार (आठ फरवरी) को मैचों का आयोजन करने वाले नौ क्रिकेट संघों को नियमों की सूची भेज दी है। रणजी ट्रॉफी में शामिल होने के लिए खिलाड़ी पांच दिन तक क्वारंटीन में रहेंगे। नौ अलग-अलग बायो-बबल में 38 टीमें रहेंगी। बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह बताया था कि रणजी ट्रॉफी का आयोजन इस साल दो चरणों में होगा। पहला चरण आईपीएल से पहले और दूसरा चरण आईपीएल के बाद खेला जाएगा।
विज्ञापन


 एक दल में 30 सदस्यों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। इनमें 20 खिलाड़ी और 10 सपोर्टिंग स्टाफ होंगे। 20 खिलाड़ियों को मैच फीस दी जाएगी। प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को पूरी राशि दी जाएगी। बाकी बचे नौ खिलाड़ियों को आधी राशि मिलेगी। रणजी ट्रॉफी के मैच राजकोट, कटक, अहमदाबाद, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, दिल्ली, हरियाणा, गुवाहाटी और कोलकाता में खेले जाएंगे। प्लेट ग्रुप के सभी मैच कोलकाता में आयोजित होंगे। इसमें बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलीट ग्रुप
ग्रुप टीमें मैच कहां होंगे
गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय राजकोट
बी बंगाल, बड़ौदा, हैदराबाद, चंडीगढ़ कटक
सी कर्नाटक, रेलवे, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी चेन्नई
डी सौराष्ट्र, मुंबई, ओडिशा, गोवा अहमदाबाद
आंध्र प्रदेश, राजस्थान, सेना, उत्तराखंड त्रिवेंद्रम
एफ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा दिल्ली
जी विदर्भ, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम हरियाणा
एच दिल्ली, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़ गुवाहाटी


पुजारा और रहाणे की बात करें तो दोनों खिलाड़ी अभी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पुजारा ने जनवरी 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया तो रहाणे ने पिछली शतकीय पारी दिसंबर 2020 में खेली थी। खराब फॉर्म के कारण दोनों के ऊपर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले दोनों के पास फॉर्म में वापसी करने का सुनहरा मौका होगा।

सभी टीमें अपने संबंधित आयोजन स्थलों पर 10 फरवरी को पहुंचेंगी। इसके बाद खिलाड़ियों को पांच दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा। खिलाड़ियों को वहां पहुंचने के दूसरे और पांचवें दिन कोविड-19 टेस्ट करवाना होगा। 15 और 16 फरवरी को टीमें अभ्यास कर सकती हैं। 11 मार्च से प्री-क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाएंगे। यह पांच दिवसीय होगा। इसके लिए सभी टीमों को चार दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा।


आईपीएल के बाद रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण 30 मई से होगा। इसमें क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। मेजबानी करने के लिए राज्य संघों को एक लाख 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाएंगे। पहले पूरे मैच के आयोजन के लिए पांच लाख रुपये दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed