फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2018 elite group day 2 round up

रणजी ट्रॉफी राउंड अप: कार्तिक जोशी के दोहरे शतक से उत्तराखंड मजबूत, देखें दूसरे दिन का हाल

Thu, 29 Nov 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy 2018 elite group day 2 round up
cricket shimla

कार्तिक जोशी के दोहरे शतक और कप्तान रजत भाटिया के शतक से उत्तराखंड ने रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। तीन विकेट पर 167 रन से खेलने उतरी उत्तराखंड ने 13 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद जोश (नाबाद 208) ने वैभव पनवार (59) के साथ तीसरे विकेट के लिए 148 और भाटिया (नाबाद 152) के साथ पांचवें विकेट के लिए 244 रन की अटूट साझेदारी की। उत्तराखंड ने चार विकेट पर 470 रन बनाने के बाद पारी घोषित की।

विज्ञापन


तीसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे जोशी ने 308 गेंद की अपनी पारी में 19 चौके मारे जबकि भाटिया ने 142 गेंद का सामना करते हुए 14 चौके और तीन छक्के मारे। अरुणाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में 105 रन ही बना सकी थी जिससे उत्तराखंड ने 365 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


अरूणाचल प्रदेश ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 98 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज समर्थ सेठ ने 60 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज टेची दोरिया 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। अरुणाचल की टीम अब भी 267 रन से पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल बनाम मध्यप्रदेश

तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मध्य प्रदेश ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां केरल के खिलाफ जीत की ओर कदम बढ़ाए। केरल की टीम पहली पारी में 263 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी 38 रन पर तक चार विकेट गंवाने के बाद संकेट में थी।

दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान सचिन बेबी 20 जबकि वीए जगदीश नौ रन बनाकर खेल रहे थे। मध्य प्रदेश की ओर से कुलदीप सेन और आवेश खान ने दो-दो विकेट चटकाए। केरल की टीम अब भी 227 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके सिर्फ छह विकेट शेष हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश की टीम आज दो विकेट पर 161 रन से आगे खेलने उतरी और उसने रजत पाटीदार (73), कप्तान नमन ओझा (79) और यश दुबे (79) की पारियों की बदौलत 328 रन बनाए। केरल की ओर से जलज सक्सेना ने 120 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि संदीप वारियर और बासिल थंपी को दो-दो विकेट मिले। केरल की टीम पहली पारी में सिर्फ 63 रन बना सकी थी।

असम बनाम हरियाणा

अरूप दास (नौ विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत असम की टीम यहां गुरूवार को रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले के दूसरे दिन हरियाणा को फालोआन देने के बाद अब शानदार जीत से केवल तीन विकेट दूर है। असम की टीम सुबह छह विकेट पर 215 रन से खेलते हुए पहली पारी में 310 रन पर सिमट गयी, उसके लिये गोकुल शर्मा ने 121 गेंद में नौ चौके से 96 रन बनाए।

फिर उसने अपने गेंदबाज अरूप दास के पांच विकेट और रंजीत माली के तीन विकेट से हरियाणा को पहली पारी में 97 रन पर समेटने के बाद उसे फालोआन देने का फैसला किया। अरूप दास ने यही शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरी पारी में भी चार विकेट झटक लिये हैं जिससे हरियाणा की टीम स्टंप तक सात विकेट पर 78 रन बनाकर जूझ रही है। उनके अलावा रंजीत माली ने दो और पहली पारी में दो विकेट झटकने वाले मुख्तार हुसैन ने एक विकेट चटकाया। हरियाणा की टीम अभी 135 रन से पीछे है।


तमिलनाडु बनाम बंगाल

 तमिलनाडु ने बाबा अपराजित के शतक के बाद ईशान पोरेल के पांच विकेट की बदौलत गुरूवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मुकाबले के दूसरे दिन बंगाल पर पहली पारी के आधार पर 74 रन की बढ़त हासिल की।  अपराजित के 103 रन (273 गेंद में आठ चौके, एक छक्के) के बावजूद तमिलनाडु की टीम पहली पारी में 263 रन ही बना सकी।

लेकिन ईशान की अगुआई में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से टीम ने बंगाल को पहली पारी में 189 रन पर समेटकर पहली पारी की बढ़त हासिल की जो सलामी बल्लेबाज अभिषेक रमन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। अभिषेक शतक से महज दो रन से चूक गये। उन्होंने 173 गेंद में 10 चौके और एक छक्के से 98 रन बनाये।

ईशान ने 46 रन देकर पांच विकेट जबकि एम मोहम्मद ने 39 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले।  तमिलनाडु ने दूसरी पारी में अभिनव मुकुंद का विकेट गंवा दिया। टीम ने स्टंप तक एक विकेट पर 12 रन बना लिये थे जिससे उसकी कुल बढ़त 86 रन की हो गयी।  तमिलनाडु ने सुबह सात विकेट पर 218 रन से खेलना शुरू किया। बाबा अपराजित 81 और एम मोहम्मद 14 रन बनाकर खेल रहे थे। बाबा अपराजित ने थोड़ी देर क्रीज पर टिककर अपना शतक पूरा किया।

गोवा बनाम झारखंड

गोवा ने अमित वर्मा की शतकीय पारी की बदौलत रणजी ट्राफी ग्रुप सी एलीट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 364 रन बनाकर झारखंड के स्टंप तक 147 रन तक दो विकेट झटक लिए। गोवा ने सुबह दो विकेट पर 237 रन से आगे खेलना शुरू किया, अमित अपना सैकड़ा पूरा कर चुके थे और 131 रन पर खेल रहे थे। वह 154 रन बनाकर आउट हुए, जिसके लिये उन्होंने 226 गेंद खेली जिसमें 21 चौके और तीन छक्के जड़े थे।

सुमिरन अमोनकर अपनी 84 रन की पारी में 11 रन जोड़कर पवेलियन लौटे। इसके बाद केवल कीनन वाज ही 41 रन का योगदान दे सके, बाकी खिलाड़ी जल्दी ही आउट हो गए। झारखंड ने अपने कप्तान नाजिम सिद्दिकी के 71 रन की मदद से दो विकेट पर 147 रन बना लिये। दिन का खेल समाप्त होने तक उत्कर्ष सिंह 35 और सौरभ तिवारी 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

सौराष्ट्र बनाम बड़ौदा

कप्तान जयदेव शाह की बड़ी शतकीय पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में 521 रन बनाए। सौराष्ट्र की टीम आज छह विकेट पर 266 रन से आगे खेलने उतरी और शाह की 274 गेंद में 23 चौकों और तीन छक्कों से 165 पारी की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

शाह ने धर्मेंद्र सिंह जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी भी की। जडेजा ने 87 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जो उनका दूसरा प्रथम श्रेणी अर्धशतक है। बड़ौदा की ओर से अतित सेठ ने तीन जबकि ऋषि अरोठे और भार्गव भट ने दो-दो विकेट चटकाए। बड़ौदा की टीम ने इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 10 रन बनाए। कप्तान केदार देवधर आठ जबकि आदित्य वाघमोड़े एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

जम्मू कश्मीर बनाम सर्विस

तेज गेंदबाज दिवेश पठानिया की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेना रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गया। पहली पारी में 157 रन से पिछड़े जम्मू एवं कश्मीर ने दूसरी पारी में पठानिया (24 रन पर तीन विकेट) और सचिदानंद पांडे (25 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 115 रन तक छह विकेट गंवा दिए हैं और उस पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।

दूसरी पारी में भी कप्तान परवेज रसूल (नाबाद 53) को छोड़कर जम्मू एवं कश्मीर को कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। दिन का खेल खत्म होने पर आमिर अजिज तीन रन बनाकर रसूल का साथ निभा रहे थे। मेहमान टीम अब भी 42 रन से पीछे है जबकि उसके सिर्फ चार विकेट शेष हैं।

इससे पहले सेना की टीम आज तीन विकेट पर 131 रन से आगे खेलने उतरी और उसने पहली पारी में 252 रन बनाए। आज राहुल सिंह ने 40 रन की पारी खेली जबकि निचले क्रम में नितिन तंवार (25) और पठानिया (28) ने उपयोगी योगदान दिया। जम्मू एवं कश्मीर की ओर से कप्तान रसूल ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85 रन देकर आठ विकेट चटकाए।

गुजरात बनाम मुंबई
रायस्टन डायस की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मुंबई रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच में दूसरे दिन गुरुवार को यहां गुजरात के खिलाफ पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच गया।

डायस (52 रन पर तीन विकेट), धवल कुलकर्णी (50 रन पर दो विकेट) और शिवम दुबे (45 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी सामने गुजरात ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 232 रन तक आठ विकेट गंवा दिए थे।

गुजरात की टीम अब भी मुंबई के पहली पारी के 297 रन के स्कोर से 65 रन से पीछे है जबकि उसके सिर्फ दो विकेट शेष हैं। टीम की उम्मीदें ध्रुव रावल पर टिकी हैं जो 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की शुरूआत काफी खराब रही, उसने 36 रन तक चार विकेट गंवा दिये थे। सुरेश रैना ने 33, आरके सिंह ने 31 और प्रियम गर्ग ने 29 रन जोड़े। इससे टीम ने 146 रन तक सात विकेट गंवा दिये और उस पर पहली पारी में पिछड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

राजस्थान के गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने 12 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट चटकाये जबकि तनवीर उल हक ने 15 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये।  उत्तर प्रदेश की टीम अब भी 165 रन से पीछे है और उसके तीन विकेट बाकी हैं। उपेंद्र यादव 21 और शिवम मावी नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।

विदर्भ बनाम छत्तीसगढ़

कप्तान फैज फजल और अक्षय वाडकर की नाबाद पारियों की बदौलत विदर्भ ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां छत्तीसगढ़ के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए वापसी की। छत्तीसगढ़ के 232 रन के जवाब में विदर्भ ने 31 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन सलामी बल्लेबाज फजल (नाबाद 53) और वाडकर (नाबाद 48) ने चौथे विकेट के लिए 88 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर तीन विकेट पर 119 रन तक पहुंचाया।

छत्तीसगढ़ की ओर से ओंकार वर्मा ने 33 रन देकर दो जबकि पंकज राव ने 42 रन देकर एक विकेट चटकाया। विदर्भ की टीम अब भी 113 रन से पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ की टीम आज छह विकेट पर 188 रन से आगे खेलने उतरी और उसने 232 रन बनाए।  मनोज सिंह ने 41 रन से आगे खेलते हुए नाबाद 77 रन बनाए। विदर्भ की ओर से आदित्य ठाकरे ने पांच विकेट चटकाए जबकि ललित यादव और फजल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

राजस्थान बनाम उत्तर प्रदेश

राजस्थान की टीम गुरूवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप सी एलीट मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ बढ़त हासिल करने से तीन विकेट दूर है।  राजस्थान ने दूसरे दिन पांच विकेट पर 221 रन से आगे खेलना शुरू किया और टीम ने रोबिन बिष्ट की 96 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से पहली पारी में 311 रन बनाये।  उत्तर प्रदेश के लिये अंकित राजपूत ने 61 रन देकर पांच विकेट हासिल किये। 

हिमाचल प्रदेश बनाम हैदराबाद

कप्तान अक्षत रेड्डी के नाबाद अर्धशतक की मदद से हैदराबाद ने गुरूवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप बी एलीट मैच के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के 351 रन के जवाब में स्टंप तक पहली पारी में एक विकेट पर 146 रन बना लिये।  दिन का खेल समाप्त होने तक अक्षत 159 गेंद में 13 चौके और दो छक्के से 86 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि दूसरे छोर पर उनके साथ रोहित रायुडू 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश ने सुबह चार विकेट पर 231 रन से खेलना शुरू किया, उसके लिये कप्तान प्रशांत चोपड़ा ने 110 रन और प्रियांशु खंडूड़ी ने 59 रन बनाये थे।  इसके बाद मयंक डागर ने 110 गेंद में नौ चौके और एक छक्के से 61 रन की अर्धशतकीय पारी और ऋषि धवन ने 38 रन का योगदान दिया। लेकिन इन दोनों के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 351 रन पर आउट हो गयी।  टी त्यागराजन ने चार विकेट चटकाये जबकि एम रवि किरण ने तीन और मेहदी हसन ने दो विकेट प्राप्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed