{"_id":"5bfe8637bdec2241bf449976","slug":"ranji-trophy-2018-elite-group-day-1-round-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी राउंडअप: अपराजित-कार्तिक ने जड़े अर्धशतक, ऐसा रहा पूरे दिन का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी राउंडअप: अपराजित-कार्तिक ने जड़े अर्धशतक, ऐसा रहा पूरे दिन का हाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
baba aprajith
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी में एलिट ग्रुप पहले दिन तमिलनाडु और बंगाल की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु का एक विकेट जल्दी गिर जाने के बाद केएम गांधी ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबा अपराजित अभी भी 81 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक तमिलनाडु ने 7 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए हैं। वहीं बंगाल की तरफ से इशान पोरेल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
असम बनाम हरियाणा
असम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के बावजूद कप्तान गोकुल शर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी क्रिकेट मैच के पहले दिन बुधवार को यहां छह विकेट पर 215 रन बनाए। गोकुल अभी 51 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि शिवशंकर राय (49) केवल एक रन से अर्धशतक से चूक गये। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 54 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले असम की तरफ से परवेज अजीज (41) और ऋषभ दास (25) ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। स्टंप उखड़ने के समय गोकुल के साथ अरूप दास 23 रन पर खेल रहे थे। हरियाणा की तरफ से जयंत यादव ने दो जबकि हर्षल पटेल, आशीष हुड्डा, पूनीश मेहता और टीनू कुंडु ने एक-एक विकेट लिया है।
उत्तराखंड बनाम अरुणाचल
मयंक मिश्रा की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अरुणाचल प्रदेश को पहली पारी में 105 रन पर आउट करने के बाद उत्तराखंड ने कार्तिक जोशी की नाबाद 99 रन की शानदार पारी के दम पर तीन विकेट पर 176 रन बनाकर रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के पहले दिन ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
मिश्रा ने 23 रन देकर चार विकेट लिये। उनके अलावा सन्नी राणा ने तीन और गिरीश रतूड़ी ने दो विकेट हासिल किये तथा पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले अरुणाचल को कम स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभायी। अरुणाचल के केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें क्षितिज शर्मा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।
उत्तराखंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसकी सलामी जोड़ी 13 रन तक पवेलियन लौट गयी। इसके बाद कार्तिक और वैभव पंवार (59) ने जिम्मेदारी संभालकर तीसरे विकेट के लिये 148 रन जोड़े। उत्तराखंड को 71 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है। कार्तिक शतक से केवल एक रन दूर हैं। उनके साथ सौरभ रावत चार रन पर खेल रहे हैं।
झारखंड बनाम गोवा
अमित वर्मा (नाबाद 131) के शतक और सलामी बल्लेबाज सुमिरन अमोनकर (84) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 204 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत झारखंड के खिलाफ रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच में बुधवार को यहां शुरुआती झटकों से उबरकर दो विकेट पर 237 रन बनाए।
गोवा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन जल्द ही उसका स्कोर दो विकेट पर 33 रन हो गया। इसके बाद वर्मा और अमोनकर ने मोर्चा संभाला और झारखंड को आगे कोई सफलता नहीं मिलने दी। वर्मा ने अब तक 208 गेंदों का सामना करके 18 चौके और दो छक्के लगाए हैं। अमोनकर ने धीमी बल्लेबाजी की। वह अब तक 259 गेंदों का सामना करके 13 चौके लगा चुके हैं।
सौराष्ट्र बनाम बड़ौदा
अर्पित वासवदा के अपने करियर के चौथे शतक की मदद से सौराष्ट्र ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच के पहले दिन आज यहां छह विकेट पर 266 रन बनाए। वासवदा ने 120 रन बनाये जिसमें 15 चौके शामिल हैं।
उन्होंने प्रेरक मांकड़ (85) के साथ 167 रन जोड़कर सौराष्ट्र को शुरूआती झटकों से उबारा। सौराष्ट्र ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट 27 रन पर गंवा दिए थे। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान जयदेव शाह 22 और धर्मेन्द्रसिह जडेजा दस रन पर खेल रहे थे। बड़ौदा की तरफ से ऋषि अरोठे और अतीत सेठ ने दो-दो विकेट लिए हैं।

उत्तर प्रदेश बनाम राजस्थान
सलामी बल्लेबाज अमितकुमार गौतम के 93 रन के बाद उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन बुधवार को राजस्थान के पांच विकेट 221 रन पर निकाल दिए। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई राजस्थान की टीम ने दो विकेट 11वें ओवर में 17 रन पर ही गंवा दिए थे।
इसके बाद गौतम और रोबिन बिष्ट ने 197 रन की साझेदारी करके पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई। बिष्ट ने 138 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाये और वह चोटिल होकर लौट गए । वहीं गौतम शतक से सात रन से चूक गए और अंकित राजपूत ने उन्हें बोल्ड कर दिया। गौतम ने 232 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में दस चौके और तीन छक्के लगाए। उत्तर प्रदेश के लिए राजपूत ने 17 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लिए।
मध्य प्रदेश बनाम केरल
तेज गेंदबाज आवेश खान के चार विकेट की मदद से मध्यप्रदेश ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी के मैच में केरल को पहले दिन ही 63 रन पर समेट दिया जबकि जवाब में दो विकेट पर 161 रन बना लिए। केरल का टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और उसके तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जबकि तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए।
आवेश ने 10 ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिये जबकि कुलदीप सेन ने आठ ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी के बेटे मिहिर हिरवानी ने दो विकेट लिए। जवाब में रजत पाटीदार और कप्तान नमन ओझा की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर मप्र ने दो विकेट खोकर 161 रन बना लिए। पाटीदार 70 और ओझा 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कर्नाटक बनाम महाराष्ट्र
बाएं हाथ के स्पिनर जे सुचित की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से कर्नाटक ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां महाराष्ट्र को 113 रन पर आउट कर दिया। कर्नाटक ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 70 रन बनाये हैं और वह महाराष्ट्र से केवल 43 रन पीछे है।
स्टंप उखड़ने के समय देगा निश्चल 32 और सुचित दो रन पर खेल रहे थे। इससे पहले सुचित ने 26 रन देकर चार विकेट लिये और महाराष्ट्र को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभायी। कप्तान आर विनयकुमार, अभिमन्यु मिथुन और रोनित मोरे ने दो . दो विकेट लिए। महाराष्ट्र की तरफ से रूतुराज गायकवाड़ ने 39 और रोहित मोटवनी ने 34 रन बनाये।

मुंबई बनाम गुजरात
मुंबई ने सातवें नंबर के बल्लेबाज शिवम दुबे के शतक की मदद से खराब शुरुआत से उबरकर गुजरात के खिलाफ रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच के पहले दिन आज यहां अपनी पहली पारी में 297 रन बनाए। दुबे ने 110 रन बनाये जिससे पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाला मुंबई पांच विकेट पर 74 रन की खराब शुरुआत के बावजूद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।
मुंबई के चोटी के चार बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाये जिनमें अरमान जाफर भी शामिल हैं जो खाता भी नहीं खोल सके। मुंबई की तरफ से दुबे के अलावा सिद्धेश लाड ने 62, सूर्यकुमार यादव ने 40 और अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे नौवें नबर के बल्लेबाज ध्रुमिल मत्कार ने 47 रन का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से अरजान नागरवाला ने 78 रन देकर पांच और रस कलारिया ने 80 रन देकर तीन विकेट लिए।
हैदराबाद बनाम हिमाचल
कप्तान प्रशांत चोपड़ा के शतक की मदद से हिमाचल प्रदेश ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी के मैच में पहले दिन बुधवार को चार विकेट पर 231 रन बना लिए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाली हिमाचल की शुरूआत बहुत अच्छी रही।
पहले विकेट के लिये चोपड़ा और प्रियांशु खंडूड़ी ने 178 रन की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी । खंडूड़ी ने चोपड़ा का पूरा साथ देते हुए 202 गेंदों का सामना करके पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए।
वहीं चोपड़ा ने 190 गेंद में 110 रन बनाये जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल था । पहले दिन का खेल समाप्त होने पर आखिरी गेंद पर एन गांगटा (21) आउट हुए थे जबकि सुमित वर्मा आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।

बिहार बनाम सिक्किम
आशुतोष अमन और विवेक कुमार के बीच आठवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की मदद से बिहार ने रणजी ट्राफी प्लेट मैच के पहले दिन बुधवार को सात विकेट पर 227 रन बनाए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाली बिहार की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उसके सात विकेट 115 रन पर ही गिर गए।
इसके बाद अमन और विवेक ने शतकीय साझेदारी करके पारी को संभाला। अमन 146 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर खेल रहे हैं । वहीं विवेक ने 82 गेंद में चार चौकों की मदद से 47 रन बना लिए हैं । सिक्किम के लिये ईश्वर चौधरी और बिपुल शर्मा ने तीन तीन विकेट लिए।
पंजाब बनाम दिल्ली
तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल की घातक गेंदबाजी से पंजाब ने दिल्ली को रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मैच के पहले दिन बुधवार को यहां 107 रन पर ढेर कर दिया। दिल्ली के आखिरी पांच विकेट छह रन के अंदर गिरे। पंजाब ने कप्तान मनदीप सिंह के नाबाद 54 रन की मदद से पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 136 रन बनाकर 29 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है। इस सत्र में पहली बार रणजी मैच खेल रहे युवराज सिंह 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
लेकिन वह कौल थे जिन्होंने 32 रन देकर छह विकेट लिये और पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले दिल्ली को बुरी तरह झकझोरा। उनके अलावा बायें हाथ के स्पिनर विनय चौधरी ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच में नहीं खेल पाने वाले गौतम गंभीर (एक) दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गये जबकि उनका स्थान लेने के लिये उतरे ध्रुव शोरे (तीन) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये। कौल ने उन्हें बोल्ड करके अपना पहला विकेट लिया।
हितेन दलाल (18), कप्तान नितीश राणा (17) और हिम्मत सिंह (12) के आउट होने से स्कोर पांच विकेट पर 52 रन हो गया। अनूप रावत (22) और कुंवर बिधूड़ी (27) ने छठे विकेट के लिये 49 रन जोड़े। चौधरी ने बिधूड़ी को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी जिसके बाद दिल्ली की पारी सिमटने में देर नहीं लगी। पंजाब की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।
उसने अभिषेक शर्मा का विकेट पहले ओवर में गंवा दिया। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह (22) को विकास मिश्रा ने पवेलियन भेजा। जीवनजोत सिंह (39) और मनदीप ने तीसरे विकेट के लिये 60 रन जोड़कर स्थिति संभाली। मिश्रा ने जीवनजोत को पगबाधा करके अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने अब तक 27 रन देकर दो विकेट लिये हैं।