{"_id":"5c5bc60abdec22556767ff04","slug":"ranji-trophy-2018-19-vidarbha-beat-saurashtra-by-78-runs-in-final-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: विदर्भ लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन, फाइनल में सौराष्ट्र को 78 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: विदर्भ लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन, फाइनल में सौराष्ट्र को 78 रन से हराया
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी 2018-19 के फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 78 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। विदर्भ के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरुवार को स्टार क्रिकेटर्स से भरी सौराष्ट्र की टीम 127 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वील विदर्भ की टीम ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सौराष्ट्र 307 रन पर ढेर हो गई थी। पांच रन की बढ़त के बाद विदर्भ ने दूसरी पारी में कुल 200 रन बनाए और सौराष्ट्र के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
इसके बाद सौराष्ट्र की पूरी टीम दूसरी पारी में 58.4 ओवर खेलकर सिर्फ 127 रन बनाकर सिमट गई और विदर्भ की टीम लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी। फाइनल में विदर्भ की इस जीत में सबसे अहम किरदार बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने अदा किया। उन्होंने दूसरी पारी में 24 ओवर फेंके और छह विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
सरवटे ने मैच की पहली पारी में भी 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। वहीं, सौराष्ट्र के सबसे बड़े स्टार चेतेश्वर पुजारा फाइनल की दोनों ही पारियों में फ्लॉप हुए। पुजारा पहली पार में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में वह खाता तक नहीं खोल पाए। दोनों ही पारियों में उन्हें सरवटे ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।