फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: first day round up of seventh round

रणजी ट्रॉफी 2018-19: सातवें राउंड के पहले दिन का खेल खत्म, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा

Sat, 22 Dec 2018 08:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 22 Dec 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: first day round up of seventh round
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में शनिवार को सातवें राउंड के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। आइए नजर डालते हैं पहले दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए:
मुंबई बानम सौराष्ट्र

मुंबई ने सौराष्ट्र के खिलाफ पहले दिन 5 विकेट पर 334 रन बना लिए हैं। मुंबई की तरफ से जय बिष्टा ने 150 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 127 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, आईपीएल 2019 की नीलामी में 5 करोड़ की बोली लगने वाले शिवम दूबे 34 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि शिवम को आरसीबी ने खरीदा है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़
महाराष्ट्र की टीम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में 239 रन बनाकर आउट हो गई। महाराष्ट्र की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 102 रनों की पारी खेली। छत्तीसगढ़ ने पहले दिन स्टंप्स के समय 3 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम रेलवे
कर्नाटक ने रेलवे के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं। कप्तान मनीष पांडे सिर्फ 4 रन ही बना सके।

गुजरात बनाम विदर्भ
गुजरात ने विदर्भ के खिलाफ पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल सिर्फ 13 रन ही बना सके।

एलीट ग्रुप बी

मध्य प्रदेश बनाम दिल्ली 
मध्य प्रदेश ने दिल्ली के खिलाफ पहले दिन 9 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। विकास मिश्रा 41 रन देकर 6 विकेट लिए।

पंजाब बनाम हैदराबाद
पंजाब के खिलाफ हैदराबाद ने पहले दिन 7 विकेट पर 240 रन बना लिए हैं। मयंक मार्कडेंय ने 3 विकेट झटके।

तमिलनाडु बनाम हिमाचल प्रदेश 
तमिलनाडु की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 227 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में हिमाचल ने 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं।

बंगाल बनाम आंध्रा 
बंगाल ने आंध्रा के खिलाफ पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। कप्तान मनोज तिवारी ने 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

एलीट ग्रुप सी

उत्तर प्रदेश बनाम त्रिपुरा
 उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट पर 257 रन बना लिए हैं। यूपी की तरफ से अक्षदीप नाथ (106) और प्रियम गर्ग (113*) ने शानदार शतकीय पारी खेली।  

 जम्मू-कश्मीर बनाम ओडिशा 
 जम्मू-कश्मीर की टीम ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में मात्र 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इरफान पठान सिर्फ 10 रन ही बना सके। ओडिशआ की तरफ से सुर्यकांत प्रधान ने 4 विकेट झटके। जवाब में ओडिशा ने एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।

झारखंड बनाम सेना 
झारखंड ने सेना के खिलाफ पहली पारी में 193 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान इशान किशन ने सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली। जवाब में सर्विसेज ने 2 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं।

असम बनाम गोवा
असम की टीम गोवा के खिलाफ पहली पारी में 175 रन पर सिमट गई। जवाब में गोवा ने 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं।

राजस्थान बनाम हरियाणा
राजस्थान की टीम हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में 118 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में हरियाणा ने 2 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं।

प्लेट ग्रुप

बिहार बनाम नागालैंड
नागालैंड के खिलाफ बिहार पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई। जवाब में नागालैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।

मणिपुर बनाम अरुणाचल प्रदेश 
मणिपुर पहली पारी में मात्र 85 रन पर आउट हो गई। जवाब में अरुणाचल प्रदेश भी 66 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में मणिपुर ने 3 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed