फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2018-19 first day round up of first round

मिलिंद कुमार के दोहरे शतक से रणजी ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज, ये रहा पहले दिन का सूरते हाल

Fri, 02 Nov 2018 03:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy 2018-19 first day round up of first round
मिलिंद कुमार - फोटो : file photo

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के पहले दिन गुरुवार को पहले राउंड में कुल मिलाकर 17 मैच खेले गए, जिसमें ग्रुप ए के चार, ग्रुप बी के चार, ग्रुप सी के पांच और प्लेट ग्रुप के चार मुकाबले शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं पहले दिन के पहले राउंड पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए:
दिल्ली बनाम रेलवे 

दिल्ली में रेलवे के खिलाफ मुंबई ने पहले दिन सूर्यकुमार यादव के 83 और सिद्धेश लाड के 80* रनों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 278 रन का स्कोर बनाया।

बड़ौदा बनाम गुजरात
वडोदरा में बड़ौदा ने पहले दिन युसूफ पठान के 69 और दीपक हूडा के 63 रनों की बदौलत 290 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गुजरात ने स्टंप्स तक 15/0 का स्कोर बना लिया था। गुजरात के सिद्धार्थ देसाई ने बड़ौदा की पारी में पांच विकेट लिए।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बनाम सौराष्ट्र
राजकोट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहले दिन सौराष्ट्र ने स्नेल पटेल के 91 और हार्विक देसाई के 78 रनों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 282 रन का स्कोर बनाया। चेतेश्वर पुजारा (30) फ्लॉप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदर्भ बनाम महाराष्ट्र
पुणे में विदर्भ के खिलाफ महाराष्ट्र ने पहले दिन चिराग खुराना के 89 रनों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 284 रन का स्कोर बनाया।

एलीट ग्रुप बी

हिमाचल प्रदेश बनाम बंगाल
नादौन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन बंगाल ने मनोज तिवारी के 55 और अनुस्तुप मजूमदार 52 रनों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 266 रन का स्कोर बनाया। डिंडीगुल में तमिलनाडु के खिलाफ मध्य प्रदेश ने पहले दिन रजत पाटीदार के 110* और आर्यमान बिरला के 51 रनों की मदद से 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन का स्कोर बनाया।

हैदराबाद बनाम केरल
तिरुवनंतपुरम में हैदराबाद के खिलाफ केरल ने पहले दिन जलज सक्सेना के 57, सचिन बेबी के 57* और संजू सैमसन के 53 रनों की मदद से 4 विकेट के नुकसान पर 231 रन का स्कोर बनाया।

पंजाब बनाम आंध्रा 
विशाखापट्टनम में पंजाब ने पहले दिन आंध्रा के खिलाफ मंदीप सिंह के 68, सनवीर सिंह के 63* और शुबमन गिल के 56 रनों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन का स्कोर बनाया।

एलीट ग्रुप सी

सेना बनाम त्रिपुरा
अगरतला में सेना के खिलाफ त्रिपुरा ने पहले दिन बिशाल घोष के 151* रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 268/7 का स्कोर बनाया।

उत्तर प्रदेश बनाम गोवा
कानपुर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गोवा सिर्फ 152 रन बनाकर आलम आउट हो गई। शिवम मावी ने चार विकेट लिए। पहले दिन उत्तर प्रदेश ने गोवा के 152 के जवाब में 153/1 का स्कोर बना लिया है। माधव कौशिक 83 और मोहम्मद सैफ 54 रन बनाकर नाबाद थे।

हरियाणा बनाम ओडिशा
भुबनेश्वर में हरियाणा के खिलाफ ओडिशा ने पहले दिन अनुराग सारंगी के 114 रनों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 232 रन का स्कोर बनाया।

जम्मू-कश्मीर बनाम राजस्थान
जयपुर में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ राजस्थान ने पहले दिन चेतन बिष्ट के 146* रनों की मदद से विकेट के नुकसान पर 300 रन का स्कोर बनाया।

असम बनाम झारखंड
रांची में असम के खिलाफ झारखंड ने पहले दिन नजीम सिद्दीकी के 72 और उत्कर्ष सिंह के 63* रनों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 266 रन का स्कोर बनाया।

प्लेट ग्रुप

उत्तराखंड बनाम बिहार
देहरादून में उत्तराखंड के खिलाफ बिहार की टीम सिर्फ 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दीपक धपोला ने बिहार की पारी में 6 विकेट लिए। उत्तराखंड ने पहले दिन इसके जवाब में 201/7 का स्कोर बना लिया है, जिसमें कर्ण वीर कौशल ने 91 और सौरभ रावत ने 64 रन बनाये।

नागालैंड बनाम मिजोरम
दीमापुर में नागालैंड के खिलाफ मिजोरम की टीम सिर्फ 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में नागालैंड ने कप्तान रोंगसेन जोनाथन के नाबाद 70 रनों की बदौलत 4 विकेट के नुकासन पर 189 रन का स्कोर बना लिया है।

मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश
शिलौंग में मेघालय के खिलाफ गुरिंदर सिंह के पांच विकेट की बदौलत अरुणाचल प्रदेश की टीम सिर्फ 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में मेघालय ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन का स्कोर बना लिया था।

मणिपुर बनाम सिक्किम
कोलकाता में मणिपुर के खिलाफ सिक्किम ने पहले दिन मिलिंद कुमार (202*) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 299 रन का बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed