{"_id":"5e4ea8778ebc3ef28e6afb12","slug":"ramiz-raja-urges-pakistan-pm-to-pass-legislation-to-impose-life-bans-on-guilty-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध का कानून पारित करें इमरानः राजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध का कानून पारित करें इमरानः राजा
Thu, 20 Feb 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
उमर अकमल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के ताजा प्रकरण से दुखी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री इमरान खान से दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का कानून लाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरूवार को स्पाट फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं देने के कारण भ्रष्टाचार निरोधक जांच पूरी होने तक अकमल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
राजा ने पत्रकारों से कहा, 'आज मैं बहुत निराश हूं, ऐसा लगता है कि शारजील और खालिद लतीफ की घटना कल ही हुई थी और अब यह। इससे मैं बहुत नाराज हूं कि यह सब पाकिस्तान क्रिकेट में होता रहता है। मैं निश्चित रूप से चाहता हूं कि सभी दोषी खिलाड़ियों पर सजा के लिए संसद में कोई कानून पारित हो।'
विज्ञापन
पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि पीसीबी को अपने मुख्य संरक्षक इमरान खान से बात करनी चाहिए और उनसे अनुरोध करना चाहिए कि वे क्रिकेट में भ्रष्टाचार से निपटने के लिये संसद में कुछ कानून पारित करें।