फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramandeep Singh takes stunning one-handed catch during India A vs Pakistan A Emerging T20 Asia cup 2024 Video

IND A vs PAK A: इमर्जिंग एशिया कप में रमनदीप का शानदार कैच, दाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से पकड़ी गेंद, VIDEO

Sun, 20 Oct 2024 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

मैच के दौरान 184 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यासिर खान और कासिम अकरम ने 54 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को तोड़ने के लिए रमनदीप ने अविश्वसनीय कैच लपका।

विज्ञापन
Ramandeep Singh takes stunning one-handed catch during India A vs Pakistan A Emerging T20 Asia cup 2024 Video
रमनदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

इमर्जिंग टी20 एशिया कप 2024 में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। उन्होंने शनिवार को पाकिस्तान-ए की टीम को सात रन से हरा दिया। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने तीन विकेट लिए। हालांकि, अंशुल से ज्यादा इस मैच में चर्चा भारत के रमनदीप सिंह के एक शानदार कैच की हो रही है। उन्होंने मैच के दौरान एक ऐसा कैच लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

दरअसल, मैच के दौरान 184 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यासिर खान और कासिम अकरम ने 54 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को तोड़ने के लिए रमनदीप ने अविश्वसनीय कैच लपका। पारी के नौवें ओवर में निशांत सिंधू गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर यासिर ने बड़े शॉट की कोशिश की और मिड ऑन पर खेला। बाउंड्री लाइन पर खड़े रमनदीप ने बाईं ओर दौड़ लगाई और फिर डाइव लगाकर हवा में एक हाथ से कैच लपका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस कैच से साझेदारी टूटी और पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पारी

इससे पहले भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। अभिषेक 22 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, प्रभसिमरन ने 19 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। कप्तान तिलक ने 35 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।

नेहल वढेरा ने 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। रमनदीप सिंह 11 गेंद में 17 रन और निशांत तीन गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। अंशुल कंबोज खाता नहीं खोल सके, जबकि राहुल चाहर चार रन और रसिख छह रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकीम ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद इमरान, जमान खान, अराफात मिनहास और कासिम अकरम को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed