{"_id":"59d4dd0c4f1c1b65548b5a64","slug":"ralish-moment-at-dhoni-farm-house-as-aussies-player-takes-litti-chokha","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने धोनी के यहां खाया लिट्टी-चोखा, पूछा इसे बनाते हैं कैसे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने धोनी के यहां खाया लिट्टी-चोखा, पूछा इसे बनाते हैं कैसे
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मैचों की वन डे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। पहला मैच शनिवार को रांची में खेला जाएगा। रांची टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का होम है। पहला मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के खिलाड़ी रांची पहुंच गए हैं। धोनी अपने साथी खिलाड़ियों के अलावा कंगारू खिलाड़ियों का भी अपने शहर और घर में स्वागत कर रहे हैं।
इसी कड़ी में धोनी ने अपने घर में ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को डिनर दिया। डिनर में झारखंड-बिहार के पारंपरिक भोजन लिट्टी और चोखा को परोसा गया। शहर के रिंग रोड स्थित धोनी के सात एकड़ में फैले फॉर्म हाउस में यह डिनर आयोजित किया गया। डिनर में कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, मोइसेस हेनरिक्स तथा टिम पेन पहुंचे। सभी ने लिट्टी-चोखा को बड़े चाव से खाया। और तो और कंगारू खिलाड़ियों ने इसे तैयार करने की विधि भी पूछ डाली। आयोजन में झारखंड के अन्य पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए।