फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajvardhan Hangargekar New Six Machine for team india in U 19 WorldCup 2022

Rajvardhan Hangargekar: भारत को मिला नया हार्दिक, 17 गेंदों में जड़ दिए पांच छक्के, देखें वीडियो

Thu, 20 Jan 2022 10:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 10:33 AM IST
सार

अंडर-19 वर्ल्डकप में आयरलैंड के खिलाफ राजवर्धन हंगरगेकर ने 17 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और एक चौका भी लगाया। इसके बाद आईसीसी ने उन्हें नया सिक्स मशीन कहा है। 

विज्ञापन
Rajvardhan Hangargekar New Six Machine for team india in U 19 WorldCup 2022
राजवर्धन हंगरगेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्वकप में कई खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमों के युवा खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा की झलकी दिखाई है। किसी के अंदर एबी डिविलियर्स की झलक दिखती है तो कोई केविन पीटरसन से बेहतर स्विच हिट खेल रहा है। भारत के राजवर्धन हंगरगेकर भी इनमें से एक हैं, जिनके अंदर हार्दिक पांड्या की झलक दिखाई देती है। 
विज्ञापन


हंगरगेकर की गेंदबाजी हार्दिक से कहीं बेहतर नजर आती है और वो अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत के लिए पहला ओवर भी करते हैं। वहीं हार्दिक का इस्तेमाल पांचवें गेंदबाज के रूप में होता है। 
विज्ञापन


आयरलैंड के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी
हंगरगेकर को इससे पहले बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले थे, क्योंकि टीम के प्रमुख बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम के कप्तान और उपकप्तान सहित कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए और हंगरगेकर को ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और 17 गेंदों में 39 रन जड़ दिए। इस पारी में उनके बल्ले से पांच छक्के और एक चौका निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने साझा किया वीडियो
हंगरगेकर की इस तूफानी बल्लेबाजी का वीडियो आईसीसी ने साझा किया है, जिसमें पांच गगनचुंबी छक्के दिखाए गए हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए आईसीसी ने लिखा "सिक्स मशीन, राजवर्धन हंगरगेकर"। अंडर-19 विश्वकप में जिस तरह से राजवर्धन ने अपने छक्कों से खास पहचान बनाई है, उसी तरह आईपीएल में हार्दिक पांड्या ने अपने छक्कों से नाम कमाया था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला और उन्होंने कई तूफानी पारियां खेली। हालांकि 2020 में चोटिल होने के बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। 

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)



भारतीय टीम में मिल सकता है मौका
फिलहाल भारतीय चयनकर्ता वेंकटेश अय्यर के अंदर हार्दिक का विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में राजवर्धन ने अपनी बल्लेबाजी से भारतीय फैंस की उम्मीदें जगा दी हैं। राजवर्धन ताबड़तोड़ बल्लेबाज होने के साथ ही हार्दिक और वेंकटेश से बेहतर गेंदबाज हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत भी की। ऐसे में अगर राजवर्धन लगातार सीखते हैं और खुद को बेहतर करते हैं तो उन्हें जल्द ही भारत की मुख्य टीम में मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed