फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajsthan Royals vs Mumbai Indians live score match 36 ipl 2019 RR vs MI scorecard

IPL 2019: स्मिथ-पराग के दम पर राजस्थान ने दर्ज की तीसरी जीत, मुंबई को 5 विकेट से रौंदा

Sat, 20 Apr 2019 07:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Apr 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Rajsthan Royals vs Mumbai Indians live score match 36 ipl 2019 RR vs MI scorecard
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

स्टीव स्मिथ (59*) और रियान पराग (43) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के 36वें मैच में मुंबई को 5 विकेट से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने 5 बॉल शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम 6 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, तीन बार की चैंपियन मुंबई 12 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। कप्तानी पारी खेलने के लिए स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 48 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (12) के रूप में पहला झटका लगा। पहले विकेट के लिए उन्होंने सैमसन के साथ मिलकर 39 रन की साझेदारी की। यहां से स्टीव स्मिथ ने सैमसन के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन 7.2 ओवर में राहुल चाहर ने संजू सैमसन को किरोन पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया। वह 19 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर चाहर ने बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स (0) को अपना शिकार बनाया और राजस्थान को तीसरा झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 17.4 ओवर में राजस्थान को रियान पराग के रूप में चौथा झटका लगा। वह 29 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर रनआउट हो गए। चौथे विकेट के लिए उन्होंने स्मिथ के साथ मिलकर 70 रन की साझेदारी की। इसके तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह ने एश्टन टर्नर (0) को LBW आउट कर चलता किया।

इससे पहले क्विंटन डिकॉक (65) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने राजस्थान के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई की तरफ से डिकॉक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए। वहीं, राजस्थान की तरफ से सबसे अधिक श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज व कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। वह केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें श्रेयस गोपाल ने 2.3 ओवर में खुद की गेंद पर कैच लेते हुए रोहित को डगआउट भेजा।

कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। मगर 13.5 ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी ने सूर्यकुमार को धवन कुलकर्णी के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को दूसरा झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 97 रन की शानदार साझेदारी हुई।

इसके बाद 14.3 ओवर में मुंबई को सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के रूप में मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। श्रेयस गोपाल ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। डिकॉक ने 47 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 65 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 

17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जयदेव उनादकट ने किरनो पोलार्ड (10) को क्लीन बोल्ड कर मुंबई को चौथा झटका दिया। इसके बाद 19.1 ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एलबीडब्लयू आउट कर चलता किया। वह 2 चौके और 1 छक्के की मदद 23 रन बनाए।

राजस्थान ने टॉस जीता, लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

Rajsthan Royals vs Mumbai Indians live score match 36 ipl 2019 RR vs MI scorecard
मुंबई बनाम राजस्थान

इससे पहले राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दोनों ही टीम में कई बदलाव किए गए हैं। इसके पहले राजस्थान ने रहाणे को कप्तानी से हटाते हुए टीम की बागडोर स्टीव स्मिथ को सौंप दी है।

मुंबई ने अपनी टीम में आज जयंत यादव की जगह मयंक मारकंडे को शामिल किया है तो राजस्थान के शीर्ष क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों का मुकाबला करने के लिए राजस्थान ने तीन बदलाव किए  है। स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और रियान पराग को टीम में जोस बटलर, ईश सोढ़ी और राहुल त्रिपाठी की जगह शामिल किया गया है।

प्लेइंग XI इस प्रकार हैः

राजस्थान:
1 अजिंक्य रहाणे, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 स्टीवन स्मिथ (कप्तान), 4 एश्टन टर्नर, 5 बेन स्टोक्स 6 रियान पराग, 7 जोफ्रा आर्चर 8 स्टुअर्ट बिन्नी, 9 श्रेयस गोपाल, 10 जयदेव उनादकट, 11 धवल कुलकर्णी।

मुंबई: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), 3 बेन कटिंग, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 क्रुणाल पांड्या, 6 हार्दिक पांड्या, 7 कीरोन पोलार्ड, 8 राहुल चाहर, 9 मयंक मारकंडे, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 लसिथ मलिंगा।

क्यों कप्तानी से हटाए गए रहाणे

Rajsthan Royals vs Mumbai Indians live score match 36 ipl 2019 RR vs MI scorecard
ajinkya rahane

राजस्थान की टीम लगातार खराब प्रदर्शन करते आ रही है। रहाणे की अगुवाई में राजस्थान इस सीजन में 8 मैच खेली और उसे 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की टीम अंक तालिका में नीचे से दूसरे पायदान पर है।

रहाणे को फ्रेंचाइजी ने कप्तानी से हटा दिया है। सीजन के बाकी बचे हुए मैचों में राजस्थान की कप्तानी स्टीव स्मिथ संभालेंगे। इसके पहले राजस्थान के कोच पैडी अप्टन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद रहाणे को हटाने के संकेत दे दिए थे। अप्टन ने ये बात मानी थी कि राजस्थान की टीम एक यूनिट के तौर पर विफल साबित हुई है।

अब तक का प्रदर्शन

Rajsthan Royals vs Mumbai Indians live score match 36 ipl 2019 RR vs MI scorecard
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

खराब फॉर्म से जूझ रही राजस्थान खिलाफ तीसरी जीत दर्ज करके IPL में अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। आठ मैचों में छह हार और सिर्फ दो जीत के बाद टीम आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान की टीम ने पिछले शनिवार को मुंबई को उसी के मैदान पर हराया था। टीम घर में भी यही प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेगी। 

वहीं दिल्ली को उसके घर में हराने के उत्साह से लवरेज रोहित शर्मा की टीम राजस्थान को भी उसी के घर में हराकर हिसाब बराबर कर प्लेऑफ के करीब पहुंचना चाहेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान के खराब रिकॉर्ड के कारण टीम की राह आसान नहीं होगी। बैंगलोर के खिलाफ इस मैदान पर एकमात्र जीत दर्ज करने के अलावा टीम ने मौजूदा सत्र में अपने बाकी तीनों घरेलू मैच गंवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed