{"_id":"6251aeb271a4994100698f69","slug":"rajasthan-royals-vs-lucknow-super-giants-ipl-2022-preview-playing-11-prediction-today-match-20-captain-and-vice-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"RR vs LSG: राजस्थान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी लखनऊ, स्टोइनिस को मिल सकता है मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs LSG: राजस्थान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी लखनऊ, स्टोइनिस को मिल सकता है मौका
Sun, 10 Apr 2022 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Apr 2022 03:10 PM IST
सार
राहुल ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से प्रभावित किया है। वहीं एविन लुईस, दीपक हुड्डा और युवा आयुष बदोनी ने अपने बल्ले से उम्दा प्रदर्शन कर टीम को स्थिरता दी है। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो पेसर आवेश खान और स्पिनर रवि बिश्नोई ने टी 20 लीग में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स टीमों के बीच रविवार को रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आईपीएल में पदार्पण कर रही लखनऊ की टीम ने सीजन में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम अपने चार में से तीन मैच जीतकर छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है। लोकेश राहुल की अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स पर जीत हासिल की।
राहुल की अगुवाई वाली टीम राजस्थान पर सुपर जीत हासिल कर शीर्ष पर काबिज होना चाहेगी। हालांकि, लखनऊ की राह इतनी भी आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि चौथे स्थान पर चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम के तौर पर उभरी है। राजस्थान भी इस मैच को जीतकर तालिका में ऊपर चढ़ना चाहेगी।
राहुल ने कप्तानी से किया प्रभावित
राहुल ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से प्रभावित किया है। वहीं एविन लुईस, दीपक हुड्डा और युवा आयुष बदोनी ने अपने बल्ले से उम्दा प्रदर्शन कर टीम को स्थिरता दी है। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो पेसर आवेश खान और स्पिनर रवि बिश्नोई ने टी 20 लीग में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इसके अलावा कृष्णप्पा गौतम के शानदार प्रदर्शन से भी टीम को मनोबल बढ़ेगा। ऑलराउंडर जेसन होल्डर के टीम से जुड़ने से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हुई है।
विज्ञापन
वहीं क्विंटन डिकॉक ने दिल्ली के खिलाफ 52 गेंद में 80 रन की उम्दा पारी खेली थी। टीम को उम्मीद होगी कि इस बार भी डि कॉक शानदार पारी का आगाज करेंगे। वहीं आयुष और क्रुणाल पंड्या ने भी दर्शनीय शॉट खेलकर टीम के लिए जिताऊ पारी खेली थी। ये दोनों फिर से वैसी पारी दोहराना चाहेंगे। इस मैच में लुईस या एंड्र्यू टाई की जगह मार्कस स्टोइनिस को मौका दिया जा सकता है।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं बटलर
राजस्थान रॉयल्स की टीम को पिछले मैच में बेंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस को टीम ने शिकस्त दी थी। छोटे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं और शतक जड़ने के बाद उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 47 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी खेली। बटलर के अलावा देवदत्त पडिक्कल और शिमरोन हेतमायर भी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।
कप्तान संजू सैमसन भी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने पिछले कुछ मुकाबलों में रन लुटाए हैं। बल्ले से योगदान देने में नाकाम रहे रियान पराग को छठे नंबर पर बरकरार रखा जाता है या नहीं यह भी देखना होगा। बटलर, हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट के रूप में तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही रॉयल्स की टीम के पास जिमी नीशम जैसे ऑलराउंडर को खिलाने का विकल्प है जो अंतिम एकादश को अधिक संतुलित बना सकते हैं।