{"_id":"625d256f3d175d791055bd79","slug":"rajasthan-royals-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2022-playing-11-prediction-today-match-30-captain-and-vice-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs KKR Playing 11: राजस्थान में हो सकती है बोल्ट की वापसी, कोलकाता में बदलाव की संभावना कम, जानें प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs KKR Playing 11: राजस्थान में हो सकती है बोल्ट की वापसी, कोलकाता में बदलाव की संभावना कम, जानें प्लेइंग 11
Mon, 18 Apr 2022 02:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 02:16 PM IST
सार
कोलकाता के खिलाफ मैच में राजस्थान की टीम में ट्रेंट बोल्ट की वापसी हो सकती है। बोल्ट चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेले थे। उनकी गैर मौजूदगी में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में राजस्थान का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। राजस्थान की टीम इस टूर्नामेंट में पिछले तीन में से दो मैच हार चुकी है। वहीं कोलकाता की टीम पिछले दोनों मैच हारकर आ रही है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने की कोशिश करेंगी। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में तीन बदलाव किए थे। इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट पिछला मैच नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह से साधारण नजर आया था। इस मैच में उनके वापस आने की उम्मीद है।
कोलकाता की टीम ने पिछले मैच में बदलाव किए थे और मैच हार गई थी, लेकिन इस मैच में टीम में कोई बदलाव होने की उम्मीद कम है। वहीं राजस्थान की टीम चाहेगी कि ट्रेंट बोल्ट फिट हों और टीम में वापस आएं।

राजस्थान की बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना कम
राजस्थान के लिए जोस बटलर ओपनिंग में शानदार काम कर रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट में एक शतक लगा चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके जोड़ीदार कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। पहले यशस्वी जायसवाल और फिर देवदत्त पडिक्कल पारी की शुरुआत कर चुके हैं, लेकिन दोनों ने कुछ खास नहीं किया है। तीसरे नंबर पर कप्तान संजू अच्छी लय में हैं, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। डुसेन भी दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। हालांकि हेटमेयर ने अंत के ओवरों में अच्छा काम किया है।
नीशम की जगह हो सकती है बोल्ट की वापसी
राजस्थान की गेंदबाजी दमदार है। अश्विन और चहल की जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। वहीं बोल्ट और कृष्णा भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, बोल्ट चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेले थे, लेकिन इस मैच में उनके खेलने की पूरी संभावना है। पिछले मैच में बोल्ट की जगह आए नीशम कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। कुलदीप सेन ने भी पहले मैच में अंतिम ओवर के अलावा कुछ खास नहीं किया है। वहीं, रियान पराग टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए हैं।

कोलकाता में बदलाव की संभावना कम
कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच ही तीन बदलाव किए थे। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद रहाणे को टीम से बाहर किया गया था। उनकी जगह फिंच को मौका मिला था। फिंच भी पहले मैच में फ्लॉप रहे पर उन्हें और मौके मिलना तय है। वहीं वेंकटेश अपनी टीम के लिए एक अच्छी पारी खेल चुके हैं। उनसे आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कप्तान श्रेयस अच्छी लय में हैं, लेकिन मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। चौथे नंबर पर नितीश राणा ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था।
शेल्डन जैक्सन का फॉर्म कुछ खास नहीं है, लेकिन रसेल और कमिंस निचले क्रम को मजबूती देते हैं। नरेन के बल्ले से कमाल करने पर टीम की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। वहीं गेंदबाजी में उमेश पावरप्ले में और नरेन मध्यक्रम में अच्छा खेल दिखा रहे हैं। पिछले मैच को छोड़कर वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन भी ठीक रहा है। हालांकि, अंतिम ओवरों में पैट कमिंस और रसेल जमकर रन लुटा रहे हैं। यही कोलकाता के लिए चिंता का सबसे बड़ा विषय होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान की संभावित टीम
जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रसी वैन डर डुसेन, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
कोलकाता की संभावित टीम
एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, अमन हकीम खान, वरुण चक्रवर्ती।