फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals vs Kings eleven Punjab ipl 2018 match 40 live scorecard

RRvKXIP: राजस्थान ने पंजाब से लिया हार का बदला, प्ले-ऑफ की उम्मीद को रखा जिंदा

Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Royals vs Kings eleven Punjab ipl 2018 match 40 live scorecard
rajasthan royals
ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर (82) की तूफानी पारी और के. गौतम की धारदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से मात दी। राजस्थान रॉयल्स की 159 रन की चुनौत का सामना करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


आईपीएल सीजन-11 में दोनों टीमों के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस 40वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से एकमात्र बेहतरीन प्रदर्शन ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने किया। उन्होंने 70 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 95 रन की पारी खेली। केएल राहुल का यह आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। राहुल के अलावा पंजाब का कोई भी खिलाड़ी टीम के स्कोर को जीत के तरफ नहीं ले जा पाया।
विज्ञापन


पंजाब की टीम को पहला झटका कैरीबियाई ओपनर क्रिस गेल के रूप में लगा। स्पिन गेंदबाज के गौतम ने गेल को बटलर के हाथों एक रन के स्कोर पर स्टंप आउट करवाकर क्रीज से चलता किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर पंजाब के कप्तान आर अश्विन को उन्होंने शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Royals vs Kings eleven Punjab ipl 2018 match 40 live scorecard
kl rahul

इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए करुण नायर भी लोकेश राहुल का साथ नहीं दे पाए। नायर सिर्फ तीन रन के सस्ते स्कोर पर उनाडकट की गेंद पर जोफ्रा आर्चर क कैच थमा बैठे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आकाशदीप नाथ भी टीम के स्कोर को आगे नहीं बढ़ा पाए। उन्हें 9 रन के स्कोर पर ईश सोढ़ी ने के. गौतम के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद मनोज तिवारी के रूप में पंजाब की टीम को पांचवा झटका लगा। तिवारी को बेन स्टोक्स ने सात रन के स्कोर पर कप्तान रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल (9) रन के स्कोर रन आउट होकर क्रीज से चलते बने। मार्कस स्टोइनिस (11) के रूप में टीम को आखिरी झटका लगा। आखिरी ओवर में बाउंड्री लगाने के चक्कर वह उनाडकट की गेंद पर के गौतम को कैच थमा बैठे।

इससे पहले राजस्थान के ओपनर जोस बटलर ने 58 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। बटलर के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया जोस बटलर के साथ राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज करने उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने रंग में नहीं दिखाई दिए। रहाणे 9 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर क्रीज से चलते बने। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने अक्षदीप नाथ के हाथों कैच आउट करवाया।

Rajasthan Royals vs Kings eleven Punjab ipl 2018 match 40 live scorecard
rajasthan royals

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कृष्णप्पा गौतम सिर्फ 8 रन के स्कोर पर डगआउट लौट गए। अपनी पारी में एक छक्का लगाने वाले गौतम को पंजाब के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मनोज तिवारी के हाथों कैच आउट करवाया। यहां से बटलर को संजू सैमसन (22) का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 रन के पार लगाया। हालांकि, मुजीब उर रहमान ने सैमसन को तिवारी के हाथों कैच आउट करा दिया और इस साझेदारी को तोड़ा।

अपने अगले ही ओवर में रहमान ने जोस बटलर (82) को स्टंपिंग कराकर रॉयल्स को तगड़ा झटका दिया। बटलर ने 58 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी (11) को करुण नायर और एंड्रू टाई ने संयुक्त प्रयास से रनआउट करके रॉयल्स को पांचवां झटका दिया। इसके बाद निचले क्रम में जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनाडकट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों खिलाड़ियों को विकेट एंड्र्यू टाय ने क्रमश: मनोज तिवारी और करुण नायर के हाथों कैच आउट करवाकर लिया।

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब में दो बड़े बदलाव हुए थे। अंकित राजपूत की जगह टीम में मोहित शर्मा को जगह मिली थी। जबकि मयंक अग्रवाल की जगह आकाशदीप नाथ को मौका दिया गया था।

इस प्रकार थीं दोनों टीमें:

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, महिपाल लोमरोर, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गोथम, जयदेव उनाडकट, ईश सोढ़ी, अनुरीट सिंह

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, अक्षदीप नाथ, करुण नायर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्र्यू टाय, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed