फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals vs delhi capitals ipl 2019 rr vs dc match 40 preview

IPL 2019: अपने गढ़ में राजस्थान की दिल्ली से शाही टक्कर, मुकाबला आज

Mon, 22 Apr 2019 08:34 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 22 Apr 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
rajasthan royals vs delhi capitals ipl 2019 rr vs dc match 40 preview
राजस्थान बनाम दिल्ली

कई हार के बाद आखिरकार अपने मैदान पर जीतने के बाद दिल्ली की टीम आत्मविश्वास से भरी है। सोमवार को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली फ्रेंचाइजी को राजस्थान के खिलाफ IPL मुकाबले में इस लय को कायम रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन


दिल्ली ने अब तक घरेलू मैदान की बजाय बाहर बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन शनिवार को उसने कोटला पर किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर पहले चरण में पंजाब से मिली हार का हिसाब चुका लिया। उधर राजस्थान ने भी पिछले मैच में मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराया। 
विज्ञापन


इस सीजन में बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेल रहे स्टीव स्मिथ ने मोर्चे से अगुआई की। अजिंक्य रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी से हटाया गया है और सलामी बल्लेबाज के रूप में भी उनकी जगह राहुल त्रिपाठी को उतारा जा सकता है। त्रिपाठी ने पंजाब केखिलाफ 45 गेंद में अर्द्धशतक बनाया था जबकि रहाणे ने 21 गेंद में 26 रन बनाए थे और उनकी टीम 12 रन से मैच हार गई। कोहनी की चोट से उबरकर स्मिथ ने फॉर्म में वापसी की है। दूसरी ओर संजू सैमसन और रियान पराग का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। डेथ ओवरों में गेंदबाजी जरूर चिंता का सबब है। जोफरा आर्चर और लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को छोड़कर कोई गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्थान को पांच में से जीतने होंगे चार मैच 
राजस्थान हालांकि नौ में से तीन ही मैच जीत सकी है तो उस पर जीतने का अधिक दबाव होगा। रेस में बने रहने के लिए उसके अपने शेष पांच में से कम से कम चार मैच जीतने होंगे। नए कप्तान स्मिथ के साथ राजस्थान घरेलू हालात का पूरा फायदा उठाना चाहेगा हालांकि टीम को सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की कमी खलेगी जो पारिवारिक कारणों से कुछ दिन के लिए स्वदेश लौटे हैं। 

जीत से दिल्ली को प्लेऑफ प्रवेश 

दिल्ली के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पंजाब के खिलाफ 41 गेंद में 56 रन बनाए जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंद में नाबाद 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा पृथ्वी शॉ, ऋ षभ पंत और कोलिन इनग्राम बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाते हैं।

गेंदबाजी में कैगिसो रबादा जबर्दस्त फॉर्म में हैं। ईशांत शर्मा, स्पिनर संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एक और जीत दिल्ली के लिए प्लेऑफ में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी और वे इसके लिए कोई कोर कसर नहीं रख छोड़ेंगे।

02: अर्द्धशतक लगा चुके हैं राजस्थान के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 
327 : रन बना चुके हैं दस मैचों में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर 


कुल मैच : 18 
राजस्थान जीत : 11
दिल्ली जीत : 07 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed