फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals reveals new jersey with launch event at sawai mansingh stadium Robbie Maddison performs dangerous stunt

Rajasthan Royals Jersey: राजस्थान रॉयल्स ने दिखाई नई जर्सी, सवाई मानसिंह स्टेडियम में खतरनाक स्टंट के साथ हुई लॉन्च

Tue, 15 Mar 2022 10:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Mar 2022 10:20 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए टीमों की तरफ से उनकी नई जर्सी लॉन्च करने का सिलसिला जारी है। टीमें अलग-अलग अंदाज के साथ अपनी जर्सी लॉन्च कर रही हैं। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को एक खतरनाक स्टंट के साथ फ़िल्मी अंदाज में जर्सी की पहली झलक दिखाई।
 

विज्ञापन
Rajasthan Royals reveals new jersey with launch event at sawai mansingh stadium Robbie Maddison performs dangerous stunt
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : screengrab video from twitter@RajasthanRoyals

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए टीमों की तरफ से उनकी नई जर्सी लॉन्च करने का सिलसिला जारी है। टीमें अलग-अलग अंदाज के साथ अपनी जर्सी लॉन्च कर रही हैं। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को एक खतरनाक स्टंट के साथ फ़िल्मी अंदाज में जर्सी की पहली झलक दिखाई।

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इसके लिए एक ऐसा स्टंट इवेंट आयोजित किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रॉयल्स ने आधिकारिक रूप से अपनी नई जर्सी आईपीएल 2022 के लिए लॉन्च की, लेकिन इस इवेंट को ऑस्ट्रेलियन स्टंट परफॉर्मर रॉबी मैडिसन ने बेहद खास और खतरनाक बना दिया। उन्होंने जयपुर की गलियों में अपनी मोटोबाइक के साथ ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट दिखाए, जिसे देखकर हर कोई हैरान था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेचाइजी के ट्विटर हैंडल से जारी किए गए वीडियो में रॉबी मैडिसन एक सीक्रेट पार्सल उठाते हैं और फिर जयपुर की तंग गलियों से निकलते हुए, सड़कों पर स्टंट करते और पुलिस को छकाते हुए स्टेडियम में पहुंच जाते हैं। मैडिसन के स्टंट यहीं नहीं रुकते हैं और वह स्टेडियम की छत पर बाइक के साथ पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक के साथ छत से ही स्टेडियम में छलांग लगा देते हैं। वहां स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और संभावित उपकप्तान युजवेंद्र चहल खड़े होते हैं। इसके बाद मैडिसन दोनों खिलाड़ियों को वह पार्सल देते हैं और चले जाते हैं। इस पार्सल में और कुछ नहीं बल्कि राजस्थान की नई जर्सी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed